Delhi Crime News: ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई के दौरान एक डिकॉय ग्राहक भेजा गया, जिसने बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना बिल के कई दवाइयां खरीदकर अवैध बिक्री की पुष्टि की. निरीक्षण के दौरान परिसर में अवैध रूप से दवाइयां बेचने और संचालित करते हुए पाया गया.
Trending Photos
Delhi News: दिल्ली सरकार के ड्रग कंट्रोल विभाग ने शाहदरा में दवाओं की अवैध बिक्री के विरुद्ध सफल प्रवर्तन कार्रवाई की. बिना वैध लाइसेंस दवाओं की अवैध बिक्री किए जाने संबंधी गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग निरीक्षकों की एक टीम ने राशिद मार्केट, गांव खुरेजी, शाहदरा स्थित एक परिसर पर छापेमारी की.
कार्रवाई के दौरान एक डिकॉय ग्राहक भेजा गया, जिसने बिना डॉक्टर की पर्ची और बिना बिल के कई दवाइयां खरीदकर अवैध बिक्री की पुष्टि की. निरीक्षण के दौरान परिसर में अवैध रूप से दवाइयां बेचने और संचालित करते हुए पाया गया.
आगे की जांच में यह सामने आया कि उक्त परिसर पूर्व में वैध ड्रग लाइसेंस के अंतर्गत संचालित हो रहा था, जिसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा सितंबर 2024 में निरस्त कर दिया गया था. इसके बावजूद परिसर में दवाओं का भंडारण एवं बिक्री जारी रखी गई, जो विधिक प्रावधानों का उल्लंघन है.
छापेमारी के दौरान बिक्री एवं वितरण के लिए रखी गई कुल 104 प्रकार की दवाइयां जब्त की गईं. इसके अतिरिक्त परिसर से 23 एक्सपायर्ड दवा सामग्री भी बरामद की गई. चयनित दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए गए और डिकॉय ऑपरेशन में उपयोग की गई चिन्हित मुद्रा भी आरोपी से बरामद की गई.
उक्त व्यक्ति बिक्री, भंडारण और वितरण के लिए कोई वैध ड्रग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन सिद्ध हुआ.
पूरी तलाशी एवं जब्ती की कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के अनुसार की गई, जिसमें वीडियोग्राफी और समुचित दस्तावेजीकरण शामिल रहा, ताकि साक्ष्यों की शुचिता सुनिश्चित की जा सके. जब्त दवाओं के स्रोत का पता लगाने और सभी संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हेतु आगे की जांच जारी है.
औषधि नियंत्रण विभाग ने जनस्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए दवाओं की अवैध बिक्री एवं वितरण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में लू का अलर्ट, स्कूलों के लिए सरकार की नई गाइडलाइन जारी; देखें पूरी लिस्ट
(दिल्ली से तान्या चूग की रिपोर्ट)
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.