Delhi Traffic Police advisory: अगर आप आज यानी 21 जुलाई 2026 को सड़कों पर निकलने वाले हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है. दिल्ली के किसान घाट पर आज होने वाले एक बड़े प्रदर्शन/रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक बेहद जरूरी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. आज सुबह 08:30 बजे से ही मध्य और नई दिल्ली के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. ऐसे में घर से निकलने से पहले प्रभावित रास्तों की लिस्ट देख लें ताकि आपको जाम का सामना न करना पड़े.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जरूरत के आधार पर आज सुबह से ही इ रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को सीमित या डायवर्ट किया जा सकता है: सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड और राजघाट डीटीसी डिपो रोड. यदि आपका रोजाना का रूट इनमें से कोई एक है, तो आज के लिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव करना ही सही रहेगा.
In view of the Demonstration/Protest/Rally at Kishan Ghat, New Delhi on 21.07.2026, traffic restrictions and diversions may be imposed from 08:30 AM onwards on need basis. Commuters are advised to avoid the affected routes around Satyagrah Marg, Velodrome Road, Rajghat DTC Depot… pic.twitter.com/IF0fUczsZe
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
अगर आपकी आज दिल्ली (IGI) एयरपोर्ट से कोई फ्लाइट है या आपको नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली या हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी है, तो विशेष सावधानी बरतें. ट्रैफिक डायवर्जन के कारण सामान्य से अधिक समय लग सकता है, इसलिए कम से कम 1 घंटा अतिरिक्त लेकर चलें. सड़क मार्ग पर जाम से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का उपयोग करना आज सबसे सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प हो सकता है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए आम जनता से सहयोग की अपील की है. एडवाइजरी के अनुसार, सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके. सड़कों के किनारे गाड़ी पार्क करने से जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है. गाड़ी केवल तय पार्किंग एरिया में ही लगाएं. घर से निकलते समय Google Maps या अन्य नेविगेशन ऐप पर लाइव ट्रैफिक की स्थिति जरूर देख लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED