Delhi Vidhan Sabha Chunav, दिल्ली चुनाव 2025 LIVE: दिल्ली में भी बनाए अच्छी सरकार, बहुत काम करने हैं, बोले परवेश वर्मा – Jansatta

Delhi Vidhan Sabha Chunav, दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज़ 2025, Delhi Mein Chuanv Kab Hai, Voting, Result Date: दिल्ली चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जारी है, जैसे-जैसे मतदान का दिन करीब आ रहा है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होता दिख रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली चुनाव में एक नया मुद्दा पुलिस की नियुक्ति बन चुका है। असल में गुजरात और कुछ दूसरे राज्यों से पुलिस की एक टुकड़ी राजधानी पहुंच चुकी है। इस बात को अरविंद केजरीवाल ने मुद्दा बना लिया है। उनके मुताबिक पंजाब पुलिस को बाहर भेज दिया गया है, लेकिन गुजरात से पुलिस को बुलाया गया।
इसके ऊपर गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का तीसरा संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है। अब यमुना नदी को साफ करने का वादा कर दिया गया है, ऐसे में उस पर भी राजनीति होती दिख रही है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी आज रविवार को इस मुद्दे को भुना सकती है। कांग्रेस भी अपने स्थानीय नेताओं के जरिए चुनावी मैदान में सक्रिय है, लेकिन राहुल गांधी की खराब सेहत ने चुनौती भी बढ़ा रखी है। दिल्ली चुनाव की हर खबर के लिए जनसत्ता लाइव के साथ जुड़े रहिए।
नई दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी परवेश वर्मा ने कहा कि एक बार दिल्ली में भी अच्छी सरकार बनाएं और दिल्ली को भी आगे बढ़ने का मौका दें। दिल्ली में बहुत सारे काम होने हैं। यहां की जनता का बहुत आशीर्वाद मिल रहा है। सभी दिल्ली में बदलाव चाहते हैं।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ मुझे अब समझ आया कि लोग आपको झांसेबाज क्यों कहते हैं। केजरीवाल, एक पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे आश्चर्य है कि आपको चुनाव आयोग के नियमों की जानकारी नहीं है।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने जोर देकर कहा है कि बीजेपी कभी भी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है, वो संकल्प पत्र जारी करती है। यह बीजेपी का संकल्प है कि सभी वादे पूरे करने हैं और दिल्ली में भी जो संकल्प लिए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे कुछ कार्यकर्ता नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार कर रहे थे। पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले आई। हमने यहां पहुंच कर बात की तो उनके पास कोई खास जवाब नहीं था। तमाम तरीके के कानून और प्रावधान दिखाने के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को छोड़ने पर मजबूर हो गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “…जिस तरह का माहौल चल रहा है, मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगा दिया है कि दिल्ली में पंजाब पुलिस को तो हटा दिया गया, लेकिन उसकी जगह गुजरात पुलिस की तैनाती हो गई। उन्होंने इसे एक गंभीर विषय बता दिया है। दूसरी तरफ गुजरात के गृह मंत्री ने इसे चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News