Delhi Weather Today: आज भी भिगोएंगे मॉनसूनी बादल, अभी चलता रहेगा बारिश का दौर; येलो अलर्ट जारी – Hindustan

Delhi Weather Today: दिल्ली वालों को दो दिन से लगातार हो रही बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना रहा। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान, हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश होने के आसार बने रहेंगे।
मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी मॉनसूनी बादल दिल्ली को भिगोएंगे। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार की सुबह से ही घने बादल छाए रहे। दिन के ज्यादातर हिस्से में कभी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। पिछले दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से बुरी तरह से परेशान होना पड़ा था। तापमान अधिक होने, हवा में नमी होने और हवा की गति कमजोर पड़ने के चलते लोग बेहद बेचैनी भरे असहज मौसम से जूझ रहे थे, लेकिन अब दिल्ली का मौसम में बड़ा बदलाव आया है।
दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 84 से 100 फीसदी तक रहा। दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की शाम को दिल्ली का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, हवा में नमी का स्तर 100 फीसदी और हवा की गति 3.7 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही। इसके चलते इस समय महसूस होने वाली गर्मी यानी फील लाइक टेंपरेचर 33.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
नजफगढ़ इलाके में मंगलवार को यहां पर 85 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे से शाम के साढ़े पांच बजे के बीच यहां पर 84 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। यानी बीते छत्तीस घंटों में यहां पर 169 मिमी बारिश हुई है। पूसा में भी बुधवार दिन में 41 मिमी बारिश हुई। यहां पर बीते छत्तीस घंटे में 85.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
दो दिनों से हो रही बारिश का असर दिल्ली की हवा पर भी साफ देखा जा सकता है। बुधवार को हवा इस साल में सबसे साफ स्तर पर पहुंच गई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 रहा। इस स्तर की हवा को संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले मंगलवार को यह 113 अंक पर था। बीते चौबीस घंटे के भीतर ही इसमें 54 अंकों का सुधार हुआ है। इस साल में यह हवा का सबसे साफ-सुथरा स्तर है।
इससे पहले 12 जून को वायु गुणवत्ता सूचकांक 73 था। अगर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास मौजूद आंकड़ों पर नजर डालें तो यह इस साल का 12वां दिन है, जब वायु गुणवत्ता का स्तर 100 अंक से नीचे है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का यह स्तर बने रहने का अनुमान है।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News