Delhi Weather Today: मॉनसून के दौर में गर्मी का अलर्ट, उमस भी करेगा पसीने से तरबतर – Hindustan

Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में मानसून आने के बावजूद लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए गर्मी और उमस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। साथ ही हवा में नमी का स्तर 50 फीसदी से ज्यादा रहने के कारण लोगों को असहज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
दिल्ली में मानसून पांच दिन की देरी से पहुंचा था, लेकिन इसके बाद भी बारिश की गतिविधियां उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाईं। पिछले पांच दिनों से राजधानी में अच्छी मानसूनी बारिश दर्ज नहीं की गई है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इससे मौसम में ठंडक आने के बजाय उमस बढ़ गई है। बुधवार सुबह कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकल आई, जिससे पारा तेजी से बढ़ा।
दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। यहां आर्द्रता का स्तर 48 से 71 फीसदी के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान हवा की गति 9.3 किलोमीटर प्रति घंटे और आर्द्रता 48 फीसदी रही। इन परिस्थितियों के कारण लोगों को महसूस होने वाली गर्मी यानी फील लाइक तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने दिल्ली में हॉट एंड ह्यूमिड कंडीशन (उमस बढ़ने) की संभावना जताई है। ऐसी स्थिति में तापमान सामान्य से अधिक और नमी का स्तर भी ज्यादा रहता है, जिससे शरीर को गर्मी ज्यादा महसूस होती है। विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी दिल्लीवासियों को ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अच्छी बारिश के लिए करीब एक सप्ताह इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पारे में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल संतोषजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 136 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। मंगलवार के मुकाबले इसमें 36 अंकों का सुधार हुआ है। अगले दो दिनों तक दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News