Deogarh News: देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के खिजुरिया मोड़ के समीप मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सभी को चोट लगी है। मृतक की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के दोनीहारी गांव निवासी 35 वर्षीय कुंदन कुमार राउत के रूप में हुई है।
घटन में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक के भाई नंदन कुमार राउत ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे सदर अस्पताल के बरामदे में पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। बयान में बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे उसका भाई कुंदन कुमार राउत अपने दोस्तों राजकुमार राउत विष्णु कुमार राउत और बाल्मीकि कुमार यादव के साथ बाइक से अपनी बहन के ससुराल कुंडा थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव जा रहा था। सभी एक ही बाइक से जा रहे थे। उसी क्रम में रात करीब 10:30 बजे जैसे ही वह लोग खिजुरिया मोड़ के समीप पहुंचे, अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई।
बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से कुंदन कुमार राउत को गंभीर चोट लगी। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डाक्टर ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारी ने परिजन से घटना की जानकारी ली तथा बयान दर्ज किया।
नंदन कुमार राउत ने अपने बयान में कहा है कि घटना में किसी व्यक्ति की कोई गलती नहीं है। बाइक के अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने के कारण घटना हुई। बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के कारणों और हादसे से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटायी जा रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play