Deoria News: देवरिया, निज संवादाता। अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समाज की एक बैठक रविवार को शहर के काली मंदिर प्रांगण में हुआ जिसमें पुरानी कमेटी को कार्यकाल पूर्ण होने पर उसे भंग कर नए जिला अध्यक्ष की घोषणा हुई। संरक्षक मंडल के प्रस्ताव पर आलोक मोदनवाल को समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से समाज का नया जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके जिला अध्यक्ष चुने जाने पर समाज के लोगों ने बधाई दी तथा माला पहना कर स्वागत कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर जिले भर से समाज के सैकड़ो लोग बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में जल्द ही नई जिला कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया।
अखिल भारतीय कान्यकुब्ज वैश्य मोदनवाल समाज की बैठक शहर के हनुमान मंदिर स्थित काली मंदिर में हुआ। बैठक में पुरानी कार्यकारणी के कार्यकाल को पूर्ण होने पर कमेटी को उसे भंग कर नए अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम पूर्व से तय था। बैठक में संरक्षण मंडल के निर्देश पर कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें निर्वतमान अध्यक्ष दिनेश जी मोदनवाल के कार्यकाल पर प्रकाश डाला गया। मौजूद लोगों द्वारा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता अमित मोदनवाल ने कहा दिनेश मोदनवाल ने अपने कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को भी संगठन से जोड़कर उसे साथ लेकर चले। उनके कार्यप्रणाली पर संरक्षक मंडल ने संतुष्टि जताई। बैठक में मौजूद कुछ सदस्यों ने कमेटी के बदलाव पर अपना विचार प्रस्तुत किया जिसे संरक्षक मंडल ने स्वीकार करते हुए नए अध्यक्ष के रूप में आलोक मोदनवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। इस बीच को सदस्यों ने अन्य नाम पर विचार करने को कहा परंतु कोई नाम नहीं दे सके। इस पर सर्वसम्मति से आलोक मोदनवाल को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। आलोक मोदनवाल के नाम पर सभी ने हाथ उठाकर सहमति दी और ताली के साथ उनका स्वागत किया। आलोक मोदनवाल के अध्यक्ष घोषित होने के बाद संरक्षक मंडल को मौजूद सदस्यों ने बधाई दी और माला पहनाकर स्वागत किया। सरंक्षक मंडल ने नए जिलाध्यक्ष को जल्दी नई कमेटी बनाकर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के पवन जी मोदनवाल, दयाल जी मोदनवाल, नेबू लाल मोदनवाल, सोहनलाल मोदनवाल, भगवती प्रसाद, राम प्रसाद मोदनवाल जयप्रकाश मोदनवाल दिलीप मोदनवाल, बेचन मोदनवाल समेत निर्वतमान जिलाध्यक्ष दिनेश जी मोदनवाल, चंदन मोदनवाल, अमित मोदनवाल, अशोक मोदनवाल, जयप्रकाश मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, मोहन मोदनवाल, प्रिंस मोदनवाल, सतीश मोदनवाल, विजय मोदनवाल, धीरज मोदनवाल, शुभम मोदनवाल, आदित्य मोदनवाल, गणेश मोदनवाल, अभिषेक मोदनवाल, दुर्गा मोदनवाल, रमन मोदनवाल, महेश मोदनवाल, प्रियांशु मोदनवाल, पप्पू मोदनवाल, निखिल मोदनवाल, सदानंद मोदनवाल, केशव मोदनवाल, अजय कश्यप, भोला मोदनवाल, विरेन्द्र मोदनवाल, राजकमल मोदनवाल समेत जिले के मोदनवाल समाज के विभिन्न लोग मौजूद रहे।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play