Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने फौजदारी एवं राजस्व अभिलेखागार का मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों को कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अभिलेख महत्वपूर्ण होते हैं और वह लोगों के अधिकारों से जुड़े होते हैं। इनका रखरखाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी होना चाहिए। इसमें किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। डीएम ने निरीक्षण में अभिलेखागार का भ्रमण कर रखरखाव एवं साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि मांगे गए अभिलेख आवेदकों को सभी अपेक्षित अभिलेख समय से एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराए जाएं।
आवेदक को अभिलेखों को लेकर कोई शिकायत न रहे, यह पूरी तरह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play