Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। राईस मिलर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक कैम्प कार्यालय पर हुई। इसमें खाद्य विभाग, सहकारिता, पीसीएफ, पीसीयू, मंडी के साथ किये गये कुटाई, सुखना प्रोत्साहन, एफआरके, हाईब्रिड मदों का भुगतान नहीं करने पर चर्चा की गयी।वक्ताओं ने कहा कि मिलों के मरम्मत का कार्य चल रहा है। बकाया देयकों का भुगतान नहीं करने से मिल मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। अगर देयकों का भुगतान नहीं किया गया तो चालू सत्र में मिलों को चलाना मुश्किल हो जायेगा। जिलाध्यक्ष नागेन्द्र मल्ल ने कहा कि मिलरों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को समाप्त कर दी गयी है। जिससे मिलरों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ेगा।
तीन दशकों से कुटाई के मद में मात्र 10 रूपया कुंतल मिल रहा है। 30 वर्षो से कुटाई मद में बढ़ोतरी नहीं की गयी है। प्रोत्साहन राशि के भरोसे मिले चल रही थी, लेकिन इसे भी समाप्त कर सरकार ने मिलरों को बंद करने को मजबूर कर दिया है। प्रदेश में प्रोत्साहन राशि 30 रूपया कुंतल मिलता रहा है, जबकि अन्य राज्यों में मिलरों को 100 रूपया कुंतल मिलता है। मिलरों ने कहा कि अगर उन्हे देयकों का भुगतान व प्रोत्साहन राशि की वापसी नहीं होती है तो वह सरकारी धान की कुटाई का बहिष्कार करेंगे। इसमें सत्येन्द्र कुमार, राजेश जायसवाल, क्षमा तिवारी, रमेश गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, अविनाश जायसवाल, विवेक राय, रोहित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सत्येन्द्रह गुप्ता, गंगा मद्धेशिया, विद्या सागर गुप्ता, चन्द्र चूर्ण मणि आदि मौजूद रहे।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play