Deoria News: बारिश से तालाब बनी सड़कें, गड्ढे बने जानलेवा – Hindustan

Deoria News: बरहज/भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। कई दिनों से हो रही बारिश से जहाँ खेती किसानी का कार्य तेज हो गया है, वहीं सड़को पर जलभराव और गड्ढों से राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ गई है। पानी से लबालब सड़कों में बने गड्ढे जानलेवा बन गए है। उधर नदियों का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से बाजारों और और चौराहों की स्थिति नारकीय हो गई है। कई बाजारों की सड़कें तालाब बन गई है। देवरिया-बरहज मार्ग का करूअना चौराहा की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जलनिकास का उचित इंतजाम न होने से सड़क चार दिन से तालाब बनी हुई है। फुलवरिया पांडेय मोड़ के निकट करीब 50 मीटर की लंबाई में सड़क पर एक फिट तक पानी जमा है। पानी भरने से राहगीरों को तो दिक्कत हो ही रही है। दुकानों पर ग्राहक भी नहीं आ रहे है, जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही करायल शुक्ल चौराहा पर भी सड़क तालाब बन जाती है। बारिश बन्द होने पर भी पानी निकलने में दो-से तीन घण्टे लग जाते है। उसके बाद कीचड़ दुकानदारों और राहगीरो की परीक्षा लेता है। मइल भागलपुर मार्ग पर नरियाव में मुख्य सड़क पर शुक्रवार को भी पानी भरा रहा। रिमझिम बारिश से बरौली, कपरवार, मगहरा, सतराव, भलुअनी, बारा दीक्षित आदि चौराहों की स्थित कीचड़ से नारकीय हो गई है。

मइल-भागलपुर मार्ग से देवरहवा बाबा आश्रम को जाने वाला पक्का मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में बने गड्ढों में पानी भरने से गहराई का पता नहीं चल पा रहा है, जिससे बाइक सवार गड्ढे में उलझकर गिर जा रहे है। आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास ने बताया कि बलिया में फोर लेन सड़क निर्माण करने वाली फर्म में ट्रक से इसी रास्ते ओवरलोड बालू और मिट्टी की धुलाई कराई, जिससे सड़क पूरी तरह टूट गई। रुचॉपार-करोहिया मार्ग फुलवरिया पांडेय में जलभराव के चलते टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। लोनिवि के अफसर को यह सड़क नजर नहीं आ रही है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News