Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी रेलवे स्टेशन के आउटर पर रेलवे गेट संख्या 115 के पास मंगलवार दोपहर मालगाड़ी का इंजन फेल होने से डाउन ट्रैक पर करीब पौने दो घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। दोपहर 2:40 बजे हुई इस घटना के चलते कई यात्री ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं और आधा दर्जन गाड़ियां विलंब से चलीं। वहीं, पीईटी परीक्षा के कारण ट्रेनों और स्टेशनों पर पहले से ही काफी भीड़ होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
जानकारी के अनुसार, डाउन ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी का इंजन अचानक खराब हो गया। इसके कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। स्थिति संभालने के लिए दूसरे इंजन की व्यवस्था की गई। शाम करीब 4:27 बजे दूसरा इंजन आने के बाद मालगाड़ी को आगे ले जाया गया, जिसके बाद रेल यातायात सामान्य हुआ।
इंजन खराब होने का असर कई प्रमुख यात्री ट्रेनों पर पड़ा। बाघ एक्सप्रेस और मौर्य एक्सप्रेस भाटपाररानी स्टेशन पर खड़ी रहीं। वहीं, इंटरसिटी एक्सप्रेस देवरिया स्टेशन पर और छपरा-मथुरा एक्सप्रेस नूनखार स्टेशन पर रुकी रही। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। पीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और अन्य यात्रियों को भीड़ के बीच आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
“मालगाड़ी का इंजन खराब होने से करीब पौने दो घंटे तक डाउन ट्रैक प्रभावित रहा। दूसरा इंजन आने के बाद मालगाड़ी को आगे ले जाया गया, जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो गया।”
मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक, भटनी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play