Deoria News: संदिग्ध हालात में युवक के गले में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज रेफर – Live Hindustan

Deoria News: लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के जमसड़ा गांव के समीप सोमवार की दोपहर एक सुनसान बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक के गले में गोली लग गई। युवक की स्थिति गंभीर है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

प्रकाश यादव (22) पुत्र स्व. राम बाबू, निवासी आदर्श नगर पिंडी को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में गले के पास गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके साथ मौजूद दो युवक तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लेकिन परिजन और गांव के लोग फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

सूचना पर लार थाने के इंस्पेक्टर राकेश सिंह सीएचसी लार पहुंचे और घायल के साथ आए युवकों से पूछताछ की। पुलिस घटना के कारणों और गोली लगने की परिस्थितियों की जांच में जुट गई है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को गोली कैसे लगी और घटना के पीछे क्या वजह रही। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

उक्त सम्बन्ध में सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया की एक युवक को गोली लगने से घायल की सूचना मिली है। घायल युवक को डॉक्टर ने सीएचसी लार से प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया है।मामले की जांच में पुलिस लगी हुई है।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News