Dhanbad News: धनबाद। जनवादी लेखक संघ (जलेस) धनबाद की ओर से हिंदी के कवि ऋतुराज के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक व्यक्त करते हुए जलेस के धनबाद ज़िलाध्यक्ष एवं हिंदी के कवि अनवर शमीम ने कहा कि ऋतुराज हमारे बीच के एक ऐसे कवि थे, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता के लंबे छह दशक में इस पूरे काल को अपनी कविताओं में हूबहू दर्ज किया है। ऋतुराज हिंदी के महत्वपूर्ण कवि के रूप में इसलिए भी जाने जाते हैं कि उनकी कविताओं में अनुभव की गहनता को समाहित उनकी मामूली सी दिखाई पड़ने वाली काव्य भाषा कमाल की लयात्मकता से लैस है।
रेखांकन के संपादक एवं आलोचक कुमार अशोक ने ऋतुराज की कविताओं को याद करते हुए उन्हें कविता में जीवन व्यतीत करने वाला कवि बताया। युवा कवि डॉ लालदीप ने कहा कि ऋतुराज की कविताओं में दु:ख, विषाद और करुणा का एक धूसर संसार है, जिसे महसूसते हुए प्रतीत होता है कि हम एक भरोसे की दुनिया में हैं। इनके अलावा इंजीनियर मिफ़्ताहुल आरफ़ीन रिज़वी, कथाकार रूपलाल बेदिया, कृष्णा पासवान, शिव कुमार पंडित, मनोज कुमार चौरसिया, चितरंजन गोप लुकाठी, जितेन कुमार दास ने भी अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play