Dhanbad News: डिजिटल तकनीक की बारीकी सीख रहे कोल अधिकारी – Hindustan

Dhanbad News:
धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कोल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों को खनन क्षेत्र की आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्रणालियों से परिचित कराने के लिए आईआईटी में पांच दिवसीय कंटीन्यूअस प्रोफेशनल डेवलपमेंट (सीपीडी) कार्यक्रम का दूसरा बैच आयोजित किया जा रहा है। 12 से 16 अक्तूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण का आयोजन संस्थान के टेक्समिन स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इंटेलिजेंट माइनिंग (आईएमआईएन सीओई) की ओर से कोल इंडिया लिमिटेड के साथ हुए समझौता ज्ञापन के तहत किया जा रहा है। प्रशिक्षण में कोल इंडिया और अनुषंगी कंपनियां एसईसीएल, सीसीएल, बीसीसीएल, डब्ल्यूसीएल, एनसीएल, एमसीएल, ईसीएल और सीएमपीडीआई के अधिकारी भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य अधिकारियों को नवीनतम तकनीकी विकास की जानकारी देने के साथ विभिन्न कंपनियों के बीच अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने का अवसर प्रदान करना है। माइनिंग 4.0, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, खनन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग, माइन मैपिंग एवं मॉनिटरिंग, रिमोट सेंसिंग और उन्नत ड्रिलिंग व ब्लास्टिंग तकनीकों पर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा माइन सेफ्टी, जियोटेक्निकल रिस्क असेसमेंट, क्रिटिकल मिनरल्स और सस्टेनेबल माइनिंग जैसे महत्वपूर्ण विषय भी शामिल हैं। माइन रीक्लेमेशन, पर्यावरणीय प्रभाव आकलन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, मेटावर्स और होलोग्राफिक तकनीक के उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
स्मार्ट और सुरक्षित खनन की दिशा में पहल: टेक्समिन में स्थापित आईएमआईएन, माइनिंग 4.0 का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है, जो कोल इंडिया के सहयोग से संचालित पहल के तहत डिजिटल नवाचार, तकनीकी विकास, उद्योग आधारित अनुसंधान, कौशल विकास और स्टार्टअप इनक्यूबेशन को बढ़ावा देता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News