Dhanbad News: दुर्गा पूजा ड्यूटी में कोताही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : एसएसपी – Hindustan

Dhanbad News: समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार की अगुवाई में मासिक अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कहा कि दुर्गा पूजा में ड़्यूटी पर लगाए जाने वाले हर अफसर और जवान पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पूजा ड़्यूटी में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिले में अपराध की स्थिति, लंबित कांडों के निष्पादन, यातायात व्यवस्था, चोरी एवं गृहभेदन की घटनाओं पर अंकुश लगाने, साइबर अपराध के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

बताया गया कि सितंबर में 411 कांड दर्ज हुए। जबकि 474 का निष्पादन किया गया। दिसंबर तक लंबित मामलों की संख्या 15 सौ से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। एसएसपी ने बताया कि दुर्गा पूजा में अतिरिक्त बल की तैनाती और ट्रैफिक रूट में बदलाव किया जाना है, इसे लेकिन विशेष तैयारी चल रही है। पिछले महीने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 68.35 लाख का चालान काटा गया। चोरी और गृहभेदन रोकने के लिए रात्रि गश्ती में तेजी लाई गई है। सभी डीएसपी और संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था की निगरानी कर रहे है और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है।एसएसपी ने बताया कि जिले में सक्रिय साइबर अपराधियों के संबंध में पुलिस के पास जानकारी उपलब्ध है और साइबर अपराध के हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए जा चुके हैं। साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान में तेजी लाने और आम नागरिकों को आर्थिक धोखाधड़ी से बचाने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की योजना बन रही है। जागरूकता के मद्देनजर सभी पूजा समितियों को निर्देश दिया गया है कि वे पूजा पंडालों में साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति से संबंधित बैनर एवं फ्लैग आवश्यक रूप से लगाएं। बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब सहित सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे।

शॉर्ट बायो : रविकांत झा पिछले 24 वर्षों से पत्रकारिता फील्ड में हूं। फिलहाल ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद में चीफ रिपोर्टर की भूमिका में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं।
परिचय एवं अनुभव
रविकांत झा झारखंड के मीडिया जगत के एक जानेमाने नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 24 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के लिए क्राइम और रेलवे बिट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अखबार के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के लिए भी रविकांत रोचक व पठनीय कंटेंट देते रहते हैं। इनकी झारखंड की पत्रकारिता में गहरी पैठ है।
करियर का सफर
रविकांत झा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण धनबाद से की थी। रविकांत वर्ष 2010 तक दैनिक जागरण धनबाद के साथ रहे। जागरण में वे शिक्षा, लाइफ स्टाइल एंड एंटरटेनमेंट के साथ रेलवे और धर्म-अध्यात्म व समाज जैसों विषयों को कवर करते थे। यह वह दौर था जब कागजों और पैक्स से पत्रकारिता कंप्यूटर और ई-मेल पर शिफ्ट हो रहा था। वर्ष 2010 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद का दामन थामा। वर्ष 2010 में मीडिया जगत में न्यू मीडिया का अंकुरण हो चुका था। हिन्दुस्तान में रहते उन्होंने क्राइम और रेलवे जैसी बिट पर अपनी गहरी पहचान बनाई। न्यू मीडिया के साथ तालमेल बैठाते हुए वे प्रिंट के साथ-साथ ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए भी बेहतर सामग्री दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.COM (एकाउंट्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कंप्यूटर में भी डिग्री कोर्स किया है। पत्रकारिता में रहते कई कानूनी कार्यशाला में शामिल हो चुके हैं। पत्रकारिता की अचार संहिता की बारीकी समझ है। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) की कार्यशाला में भी हिस्सा ले चुके हैं। धनबाद के साथ-साथ झारखंड के अपराध और अपराधियों के क्रोनोलॉजी से वे वाकिफ हैं।
विशेषज्ञता
क्राइम (सामान्य अपराध के साथ-साथ सीबीआई, ईडी, सीआईडी, रेल क्राइम व नक्सल गतिविधि)
रेलवे (रेलवे में ईस्टर्न जोन की हर छोटी-बड़ी गतिविधि)
पैनल डिस्कशन का पेशेवर तरीके से संचालन
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News