Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 8: क्या आदित्य धर की 'धुरंधर 2' छू पाएगी 1500 करोड़ का आंकड़ा? जानें 8वें दिन की कमाई – News24 Hindi

—विज्ञापन—
धुरंधर 2 ने सिर्फ 7 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इससे पिछली वाली फिल्म ने कुल 1300 करोड़ की कमाई की थी. इस केलकुलेशन से क्या धुरंधर 2 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं. आइए जानते हैं 8वें दिन की कमाई से फिल्म का भविष्य.  
धुरंधर 2 ने मात्र 7 दिन के अंदर 1000 करोड़ की कमाई करके रिकॉर्ड सेट कर दिया है. यह अब तक की सबसे तेज 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी है. दर्शकों को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई है. (Credit- Pinterest)
धुरंधर 2 का पहला वाले पार्ट ने भी काफी अच्छी कमाई की थी. धुरंधर ने कुल 1300 करोड़ रुपए कमाकर रिकॉर्ड सेट किया था. लेकिन अब लोग अब तक की कमाई देखकर केलकुलेट कर रहे हैं कि क्या धुरंधर 2 इस बार 1500 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं? (Credit- Pinterest)
धुरंधर 2 फिल्म का 8वां दिन भी काफी शानदार रहा. 8वें दिन यानी 26 मार्च को फिल्म ने भारत में लगभग 43 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. यह आंकड़ा अच्छा माना जा रहा है क्योंकि यह वीकडे का दिन था. (Credit- Pinterest)
कुल मिलाकर 8 दिनों में भारत में फिल्म की नेट कमाई 780 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है. भारत में ग्रॉस कलेक्शन 796 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. विदेश में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है और कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये पार कर चुका है. (Credit- Pinterest)
फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि धुरंधर 2 अपने ही पहले पार्ट यानी धुरंधर को बीट करके आगे पहुंचे. धुरंधर ने 1300 करोड़ कमाए. अब धुरंधर 2 की कमाई देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद फिल्म 1500 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर दे. (Credit- Pinterest)
अगर आज 8वें दिन की कमाई की बात करें, तो फिल्म ने वीकडे में 43 करोड़ कमाकर अच्छा प्रदर्शन किया है. आगे आने वाले समय में वीकेंड होगा, जिसमें कमाई होने के चांस ज्यादा लग रहे हैं. फिलहाल धुरंधर 2 का कुल कलेक्शन 1100 है. 400 करोड़ और कमाना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा. (Credit- Pinterest)
फिल्म की रफ्तार अभी भी मजबूत है. पहले हफ्ते में यह तेजी से आगे बढ़ी. अगर आने वाले दिनों में कमाई इसी तरह बनी रही तो 1500 करोड़ का आंकड़ा छूना मुश्किल नहीं लगता. ट्रेड एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अगर वीकेंड में फिर से जोरदार कमाई हुई तो फिल्म नई ऊंचाइयों को छू सकती है. (Credit- Pinterest)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News