Dhurandhar 2 Collection Day 47: रिलीज के डेढ़ महीने बाद कितने कमा रही धुरंधर 2, नंबर-1 बनने से कितनी दूर – Asianet News Hindi

Dhurandhar 2 Box Office Collection Update: रणवीर सिंह स्टारर मूवी Dhurandhar 2 की जबरदस्त दौड़ के बाद आखिरकार फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 47 दिनों में पहली बार, इसकी रोजाना की कमाई 1 करोड़ के आंकड़े से नीचे गिर गई है। अपने सातवें सोमवार को फिल्म ने 0.50 करोड़ की नेट कमाई की, जिससे इसकी लगातार अच्छी कमाई का सिलसिला टूट गया। रिलीज के बाद यह पहली बार है, जब फिल्म रोजाना सात अंकों (लाखों) का आंकड़ा छूने में नाकाम रही है। बता दें कि यह फिल्म लगभग सात हफ्तों से सिनेमाघरों में चल रही है।
Dhurandhar 2: The Revenge ने 47वें दिन अपने बचे हुए 753 शो से 0.50 करोड़ की नेट कमाई की। रविवार की 1.31 करोड़ की कमाई के मुकाबले इस आंकड़े में लगभग 61.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इस नई कमाई के साथ, भारत में फ़िल्म की कुल नेट कमाई 1175.73 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि घरेलू ग्रॉस कमाई 1387.36 करोड़ है।
47वें दिन फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से भी 0.15 करोड़ और कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 440 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। हालांकि, विदेशों में अब इसका रन खत्म होने की कगार पर है, ऐसे में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है। वहीं, फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई अब तक 1827.36 करोड़ तक पहुंच गई है और यह एक और ग्लोबल माइलस्टोर के और करीब पहुंच गई है। इतनी बड़ी कमाई के साथ फिल्म पहले ही ब्लॉकबस्टर से आगे निकलकर 'सुपर-डुपर हिट' का दर्जा हासिल कर चुकी है।
फिल्म फिलहाल 1827.36 करोड़ रुपये पर खड़ी है और 1850 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए इसे अब 22.64 करोड़ रुपये की जरूरत है। हालांकि, अब इसकी कमाई धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन सातवें हफ्ते में भी फिल्म की रोजाना कमाई 1 करोड़ रुपये से नीचे नहीं गिरी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस आखिरी मील का पत्थर हासिल कर सकती है। हालांकि, इस शुक्रवार को आखिरी सवाल सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें संजय दत्त नजर आएंगे। नई फिल्मों की एंट्री के साथ ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर असर पड़ सकता है।
रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 दुनिया भर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और अब यह दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। बता दें कि वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड आमिर खान की 'दंगल' के नाम है, जिसने दुनियाभर में करीब 2059 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News