Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में बिजली तार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। चोरों के आतंक के कारण ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसान भी गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। तार चोरी की लगातार हो रही घटना से जहां एक ओर ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर किसान सिंचाई सुविधा से वंचित हो गए हैं।
मामले को लेकर ग्राम मोलियाकिता, पंचायत भालकी में 06.04.2026 को चोरों ने 13 बिजली पोलों का तार काट लिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 07.04.2026 को बासुकीनाथ विद्युत विभाग कार्यालय को लिखित रूप से दी थी। लेकिन आज तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
परिणामस्वरूप किसानों को सिंचाई के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग, किसानों की समस्याओं से अवगत होने के बावजूद समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल को आवेदन की प्रति सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। जानकारी मिलते ही श्री मंडल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
फोटो20दुमका-217, कैप्सन-जरमुंडी के साल की पंचायत में बिजली तार चोरी की घटना से सांसद प्रतिनिधि को अवगत कराते ग्रामीण
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play