—विज्ञापन—
LIVE Haryana Vidhan sabha Chunav Result 2024 Vote Counting Latest Updates: आज हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की 90 सीटों के नतीजे आने लगे हैं। मतगणना ठीक 8 बजे शुरू हो गई थी। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और चुनाव अधिकारी सुबह 5 बजे ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई और फिर EVM मशीनों के वोट गिने गए।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार, भारतीय निर्वाचन आयोग ने 5 अक्टूबर को एक ही चरण में हरियाणा में वोटिंग कराई थी और 67.90% मतदान हुआ था।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद जनता को धन्यवाद और पार्टी कार्यकर्ताओं को अहम संदेश दिया है। खड़गे ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष व गठबंधन सरकार के मुखिया उमर अब्दुल्ला को शानदार जीत की बधाई। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों, अधिकारों के हनन के खिलाफ यह जनमत दिया है। हम हरियाणा के लोगों का आभार जताते हैं, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। तानाशाही से हमारी लड़ाई लंबी है।
जम्मू और कश्मीर के लोगों को कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ़्रेन्स गठबंधन को सेवा का मौक़ा देने के लिए हृदय से धन्यवाद। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला जी और उपाध्यक्ष एवं गठबंधन सरकार के मुखिया, @OmarAbdullah जी को शानदार जीत की बधाई।यह जनमत जम्मू और कश्मीर के…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) October 8, 2024
जम्मू और कश्मीर के लोगों को कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ़्रेन्स गठबंधन को सेवा का मौक़ा देने के लिए हृदय से धन्यवाद। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला जी और उपाध्यक्ष एवं गठबंधन सरकार के मुखिया, @OmarAbdullah जी को शानदार जीत की बधाई।यह जनमत जम्मू और कश्मीर के…
हरियाणा में भाजपा की जीत को लेकर राजस्थान भाजपा में जश्न का माहौल है। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर जलेबियां बनाईं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव होंगे वहां-वहां भाजपा की ही जीत होगी और चौथी बार भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि हम ‘एक मोदी सब पर भारी’ के नतीजे देख रहे हैं। हरियाणा के लोगों ने उन्हें (राहुल गांधी) सबक सिखा दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर भरोसा किया, राहुल गांधी के बयानों पर नहीं। किसान और पहलवान हमारे साथ हैं। हमने जम्मू-कश्मीर में भी कांग्रेस पार्टी को हराया है।
#watch | Delhi | Union Minister Giriraj Singh says, "We are seeing the results 'Ek Modi sab par Bhaari'…The people of Haryana have made him (Rahul Gandhi) learn a lesson. They trusted PM Modi and not the statements of Rahul Gandhi. All the farmers and wrestlers are with us…We… pic.twitter.com/Xbb8bbVNpv
— ANI (@ANI) October 8, 2024
#watch | Delhi | Union Minister Giriraj Singh says, "We are seeing the results 'Ek Modi sab par Bhaari'…The people of Haryana have made him (Rahul Gandhi) learn a lesson. They trusted PM Modi and not the statements of Rahul Gandhi. All the farmers and wrestlers are with us…We… pic.twitter.com/Xbb8bbVNpv
कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला चुनाव जीत गए हैं। जीत का ऐलान होते ही उन्होंने पहले घर जाकर अपनी दादी से आशीर्वाद लिया। फिर शहर में रोड शो निकालकर जनता का आभार जताया।
#watch | #haryanaassemblyelection2024 | Congress leader Aditya Surjewala holds roadshow in Kaithal after being declared winner from the Assembly constituency pic.twitter.com/SkNERVB2j1
— ANI (@ANI) October 8, 2024
#watch | #haryanaassemblyelection2024 | Congress leader Aditya Surjewala holds roadshow in Kaithal after being declared winner from the Assembly constituency pic.twitter.com/SkNERVB2j1
शाहबाद से कांग्रेस के राम करण चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 61050 वोट मिले हैं और उनकी जीत का मार्जिन 6441 वोट रहा। थानेसर से अशोक कुमार अरोड़ा जीत गए हैं। उन्हें 70076 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 3243 वोट रहा। नारायणगढ़ से शैली चौधरी चुनावी जीती हैं। उन्हें 62180 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 15094 रहा। पुन्हाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के मोहम्मद इलियास चुनाव जीते गए हैं। उन्हें 85300 वोट मिले हैं और उनकी जीत का मार्जिन 31916 है।
हरियाणा में भाजपा की बढ़त देखकर हाईकमान भी खुश है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब सैनी से फोन पर बात की है। सैनी ने सभी सीटों का अपडेट अध्यक्ष को दिया है। शाम को प्रधानमंत्री मोदी हेड ऑफिस से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
नूंह विधानसभा सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद जीत गए हैं। उन्हें 91833 वोट मिले हैं और उनकी जीत का मार्जिन 46963 रहा है। पेहोवा से कांग्रेस के मनदीप चट्ठा जीत गए हैं। उन्हें 64548 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 6553 वोट रहा। जुलाना से विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की है। उनको 65080 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 6015 वोट रहा।
#watch | Nuh, Haryana: Congress's winning candidate from Nuh Aftab Ahmed says, " I thank people of my constituency, party workers and top leadership of the party. It has been proved again that BJP's 10-year regime, the divisive politics they did, people have voted for Congress… pic.twitter.com/0QkGD3e0KE
— ANI (@ANI) October 8, 2024
#watch | Nuh, Haryana: Congress's winning candidate from Nuh Aftab Ahmed says, " I thank people of my constituency, party workers and top leadership of the party. It has been proved again that BJP's 10-year regime, the divisive politics they did, people have voted for Congress… pic.twitter.com/0QkGD3e0KE
हरियाणा की जींद विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 68920 वोट मिले। उनकी जीत का मार्जिन 15860 वोट रहा। खरखौदा से भाजपा के पवन खरखौदा जीत गए हैं। पवन को 58084 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 5635 वोट रहा। हांसी से भाजपा के विनोद भ्याना चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 78686 वोट मिले और उनकी जीत का मार्जिन 21460 वोट रहा।
हरियाणा में भाजपा का जश्न शुरू हो गया है। प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। पूर्व सांसद संजय भाटिया और संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा वर्करों को मिठाई खिला रहे हैं। वहीं हरियाणा BJP इंचार्ज धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुलाकात की है। उनके बीच चुनाव परिणामों पर चर्चा हुई।
#watch | Haryana: BJP workers celebrate at party office in Ambala, as counting continues. As per the latest EC data, the party is leading on 51 of the 90 seats. pic.twitter.com/bINUniFCCn
— ANI (@ANI) October 8, 2024
#watch | Haryana: BJP workers celebrate at party office in Ambala, as counting continues. As per the latest EC data, the party is leading on 51 of the 90 seats. pic.twitter.com/bINUniFCCn
रेवाड़ी विधानसभा सीट से बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के दामाद और कांग्रेस कैंडिडेट चिरंजीव राव पिछड़ गए हैं। उन्हें 5 राउंड में 16080 वोट मिल चुके हैं। भाजपा कैंडिडेट लक्ष्मण यादव 2057 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 5 राउंड में कुल 18137 वोट मिल चुके हैं।
हरियाणा में कांग्रेस को 4 विधानसभा सीटों पर बड़ी लीड मिल रही है। फिरोजपुर झिरका सीट पर 7 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान 45775 वोटों से आगे हैं। गढ़ी सांपला किलोई सीट पर 6 राउंड की मतगणना हो चुकी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा 30906 वोटों से आगे हैं। नूंह सीट पर 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद 28973 वोटों से आगे हैं। पुन्हाना सीट पर 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है। मोहम्मद इलियास 19222 वोटों से आगे हैं।
हरियाणा में BJP जिन 48 सीटों पर आगे है, उनमें 7 सीटों पर मार्जिन 1000 वोटों से कम का है। कांग्रेस जिन 36 सीटों पर आगे हैं, उसमें से 3 सीटों पर मार्जिन 1000 वोटों से कम का है।
जींद की जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट पीछे चल रही हैं। 5 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है और विनेश 1417 वोटों से पीछे हैं। उन्हें 20794 वोट मिल चुके हैं। भाजपा उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी को 22211 वोट मिल चुके हैं।
अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज को 5वें राउंड में 3217 वोट मिले। कांग्रेस के परविंदर परी को 1038 वोट मिले। आईएनएलडी के ओंकार सिंह 47 वोटों के साथ चौथे नंबर पर और आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा 3171 वोटों से आगे हैं। 5वां राउंड होने के बाद आज़ाद उम्मीदवार चित्रा सरवारा 617 वोटों से लीड कर रही हैं।
जींद की जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट पिछड़ रही है। भाजपा उम्मीदवार 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं। जुलाना में 3 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है।
भिवानी जिले की तोशाम सीट पर तीसरे राउंड में श्रुति चौधरी आगे चल रही हैं। किरण चौधरी की बेटी भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी दूसरे नंबर पर हैं।
कैथल विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला चुनाव लड रहे हैं, लेकिन वे पिछड़ गए हैं। भाजपा उम्मीदवार लीला राम आगे चल रहे हैं। 2 राउंड की गिनती हो चुकी है।
#watch | Former CM and Congress candidate Bhupinder Singh Hooda says, " As per the current trends, Congress is going to form the govt…the party will decide (CM face)…Congress will bring its own majority…credit goes to party, Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, all party… pic.twitter.com/4WV4dF0oXx
हरियाणा में मतगणना के शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में थे और पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल रहा था, लेकिन राउंड शुरू होते ही तस्वीर पलट गई। फिर भी कुमारी सैलजा ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है।
#watch | #haryanaelections| Delhi: Congress MP Kumari Selja says, "As the counting progresses, Congress party will form the government and we will win more than sixty assembly seats…" pic.twitter.com/GZoTnrqSmB
— ANI (@ANI) October 8, 2024
#watch | #haryanaelections| Delhi: Congress MP Kumari Selja says, "As the counting progresses, Congress party will form the government and we will win more than sixty assembly seats…" pic.twitter.com/GZoTnrqSmB
अंबाला सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज का कहना है कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है। जनाधार स्वीकार किया जाएगा। मुख्यमंत्री चेहरे का फैसला हाईकमान लेगा।
#watch | Ambala, Haryana: BJP candidate from Ambala Cantt Assembly seat Anil Vij says, "BJP is leading in the elections and they (Congress) are celebrating because many people in the Congress party want Bhupinder Singh Hooda to lose the elections…I will accept the mandate of… pic.twitter.com/k2ucI4k86S
— ANI (@ANI) October 8, 2024
#watch | Ambala, Haryana: BJP candidate from Ambala Cantt Assembly seat Anil Vij says, "BJP is leading in the elections and they (Congress) are celebrating because many people in the Congress party want Bhupinder Singh Hooda to lose the elections…I will accept the mandate of… pic.twitter.com/k2ucI4k86S
पानीपत सिटी सीट पर मतगणना पर बवाल हो गया है। कांग्रेस ने काउंटिंग ही रुकवा दी है। आरोपी है कि EVM में हेरफेर चल रहा है। कहा जा रहा है कि जिस मशीन की बैटरी 99% चार्ज है, उनमें BJP जीत रही है। कम चार्ज वाली बैटरी में कांग्रेस जीत रही है। कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर बुल्लेशाह मौके पर हैं। अभी तक यहां से भाजपा के प्रमोद विज आगे चल रहे हैं।
मतगणना के पहले राउंड में गढ़ी सांपला से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, फिरोजपुर झिरका से मामन खान, फरीदाबाद NIT से नीरज शर्मा, हथीन से मोहम्मद इसरायल, होडल से प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, इंद्री से राकेश काम्बोज, अंबाला से निर्मल सिंह मोहरा, बाढ़रा से सोमवीर सिंह, बादली से कुलदीप वत्स, बेरी से रघुवीर सिंह कादियान, खरखौदा से जयवीर सिंह, नूंह से आफताब अहमद, पलवल से करन सिंह दलाल, पेहोवा से मनदीप चट्ठा, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, रादौर से बिशन लाल सैनी, रतिया से जरनैल सिंह, समालखा से धर्मबीर सिंह छोक्कर, सिरसा के गोकुल सेतिया, थानेसर से अशोक कुमार अरोड़ा, टोहाना से परमवीर सिंह आगे चल रहे हैं।
पंचकूला से कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रमोहन बिश्नोई, फिरोजपुर झिरका से नूंह हिंसा का आरोपी कांग्रेस उम्मीदवार मामन खान आगे चल रहे हैं। पंचकूला से पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पीछे हैं। लाडवा से कार्यवाहक नायब सैनी आगे चल रहे हैं।
हरियाणा की हिसार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं। सावित्री ने चुनाव टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और नामांकन भरा। इस फैसले के चलते मतदान के दिन 5 अक्टूबर को भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
हरियाणा में शुरुआती रुझानों में ही परिणामों की तस्वीर साफ होती दिख रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता आगे चल रहे हैं। विनेश फोगाट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को शुरुआती रुझानों में ही 70 से ज्यादा सीटों की बढ़त मिल गई है।
हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे अनिल विज आगे चल रहे हैं। अनिल विज काफी समय से मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता रहे हैं और मंच पर खुले तौर पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी भी ठोक चुके हैं।
हरियाणा में बड़ा फेरबदल होता नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों में ही कांग्रेस बहुमत की ओर है। वहीं जजपा साफ होती दिख रही है, क्योंकि दोनों भाई दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। जुलाना से विनेश फोगाट और गढ़ी सांपला से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में मतगणना के शुरुआती रुझान काफी चौंकाने वाले हैं, क्योंकि भाजपा के सभी मंत्री पीछे चल रहे है। अनिल विज और दुष्यंत चौटाला भी पीछे चल रहे हैं, लेकिन नायब सैनी आगे चल रहे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव मतगणना के शुरुआती रुझानों में एकदम उछाल आया है। कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस इस समय 56 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 17, इनेलो एक और अन्य दल एक सीट पर आगे हैं।
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in