Feedback
Tamil Nadu Election Results: बंगाल और असम में बीजेपी रुझानों में तेजी से बढ़त बना रही है
Tamil Nadu Election Results: रुझानों में तमिलनाडु में विजय की पार्टी आगे, तो केरल में यूडीएफ को बढ़त
Bengal-Assam-Tamilnadu Chunav Results: शुरू हुई पांच राज्यों की मतगणना
Bengal Chunav Results: स्ट्रांग रूम के ताले खुलने शुरू
Bengal Chunav Results: TMC का चुनाव आयोग पर आरोप
Tamil Nadu Election Results: डीएमके का पोस्ट- हम आर्यवाद को उखाड़ फेंकने आए हैं
Bengal Chunav Results: टीएमसी उम्मीदवार बोले- चौथी बार सरकार बनाएंगी ममता
मतगणना से पहले महुआ का बड़ा आरोप- चार स्ट्रांग रूम के CCTV बंद रहे
Bengal Elections Result: बंगाल की चुंचुड़ा सीट पर 27 राउंड में होगी काउंटिंग
Election Results 2026 LIVE: नंदीग्राम में जीत को लेकर TMC आश्वस्त
Bengal Elections Result: भवानीपुर में हलचल, काउंटिंग से पहले तनाव
रिकॉर्ड वोटिंग: क्या संकेत देती है भारी भागीदारी?
पुडुचेरी: रंगासामी के लिए अग्निपरीक्षा
Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु में किन सीटों पर रखें नजर?
Vidhan Sabha Chunav Results Live: सुरक्षा और गिनती की तैयारी
Tamil Nadu and Puducherry Election Results: पहले कुछ घंटे सबसे अहम
Elections Result 2026: सुबह 5 बजे से शुरू होती है काउंटिंग की सख्त और पारदर्शी तैयारी
Puducherry Election Result: NDA या कांग्रेस, कौन मारेगा बाजी?
Kerala Election Result: पिनाराई विजयन लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक?
Tamil Nadu Election Result: TVK के विजय मचा पाएंगे धमाल?
Assam Election Result: हिमंता बिस्वा सरमा क्या बीजेपी के लिए लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक?
West Bengal Election Result: TMC बनाम BJP के बीच महामुकाबला
Assembly Elections Result: जीत के लिए कितनी सीटें चाहिए?
Assembly Elections Result 2026: रिकॉर्ड वोटिंग सभी राज्यों में
Assembly Elections 2026: एक केंद्र शासित प्रदेश समेत पांच राज्यों की एक साथ गिनती
States Election Results 2026: 5 राज्यों के आज आएंगे नतीजे
एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है. वोटों की गिनती के साथ ही आज चुनाव नतीजे आएंगे और इसे लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी कि जनता ने अगले पांच साल के लिए किस दल या गठबंधन पर भरोसा किया है, किसे अपना ‘भाग्य विधाता’ चुना है. जिन पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आज आने हैं, उनमें पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही केरल और तमिलनाडु भी शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रंगास्वामी राज जारी रहेगा या सत्ता बदलेगी, इसका फैसला भी आज आएगा.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 293 सीटें हैं. इन सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे. पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे. सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है., पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है. सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं.
बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
असम में विधानसभा की कुल 126 विधानसभा सीटें हैं. प्रदेश की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है. वहीं, सूबे की सत्ता से 10 साल लंबा वनवास समाप्त कराने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है. प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है.
असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों हैं. इन सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. सूबे में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और मतदान का आंकड़ा सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85.14 फीसदी तक पहुंच गया. सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है. विपक्षी एनडीए की अगुवाई सूबे में एआईएडीएमके कर रही है. थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है.
तमिलनाडु, पुदुचेरी चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
केरलम की बात करें तो इस तटीय प्रदेश की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. इस बार सूबे में 78.27 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे. केंद्र शासित प्रदेश में 89.97 फीसदी मतदान हुआ है. केरल में पी विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार है. वहीं, पुडुचेरी में रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है.
केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें
यह भी देखें:
पश्चिम बंगाल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
असम रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
केरल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
तमिलनाडु रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
पुदुचेरी रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners
पश्चिम बंगाल और असम का पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है. रुझानों में बंगाल में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं असम में बीजेपी 6 सीटों पर आगे हैं. केरलम के रुझानों में एक सीट पर बीजेपी आगे
केरलम में यूडीएफ को 6 सीट तो एलडीएफ एक और बीजेपी तथा अन्य भी एक-एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं अन्य भी एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है.
तमिलनाडु से पहला रुझान सामने आया है.राज्य की पहली सीट से जो रुझान सामने आया है उसमें टीवी स्टार थलपति विजय की पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है. वहीं केरलम से एक सीट का रुझान सामने आया है जहां यूडीएफ एक सीट पर आगे चल रही है.
असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुई वोटिंग की काउंटिंग शुरू हो गई है. इस बार पोस्टल बैलेट की गिनती बाद में होगी. ईवीएम वोट की काउंटिग शुरू हो गई है और कुछ ही देर में रूझान आने शुरू हो जाएंगे.
बंगाल से लेकर असम और तमिलनाडु तक, पांच राज्यों में स्ट्रांग रूम के ताले खुलने शुरू हो गए हैं. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. इस बार स्ट्रॉन्गरूम को खोलने की वीडियोग्राफी की जा रही है. कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी.
श्यामपुकुर निर्वाचन क्षेत्र से TMC नेता और उम्मीदवार डॉ. शशि पांजाने कहा, “हम वे सभी कागजात लेकर आए हैं जिन पर हम गिनती का हिसाब रख रहे हैं. यह सब चुनाव आयोग का काम है. सब कुछ फेंका जा रहा है. क्या हम यहां लड़ने आए हैं? क्या हम यहां गोलियां, बारूद और पिस्तौल के साथ आए हैं?”
तमिलनाडु के चुनावी नतीजों से पहले सत्ताधारी DMK की IT विंग ने पोस्ट करते हुए कहा- हम द्रविड़वाद के वारिस हैं, जो आर्यवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने आए हैं.
ஆரியத்தை வேரறுக்க வந்த திராவிடத்தின் வாரிசுகள் நாங்கள்!#DMKWinsTamilNadu pic.twitter.com/LxxBxRJI2N
बाराबनी से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिधान उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए अपनी पार्टी की जीत को लेकर गहरा विश्वास जताया. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल लगातार चौथी बार “मां माटी मानुष” की सरकार बनते देखने के लिए तैयार है. स्थिरता पर जोर देते हुए उपाध्याय ने कहा कि राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य के चार स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी बंद रहे. इससे पहले स्ट्रांग रूम की CCTV निगरानी को लेकर बीजेपी और टीएमसी ने भी सवाल उठाए थे.
बंगाल में हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना कई राउंड में होगी और सबसे ज्यादा राउंड में चुंचुड़ा सीट पर काउंटिंग होगी जहां 27 दौर की काउंटिंग होगी.
भवानीपुर: 20 दौर
नंदीग्राम: 18 दौर
खड़गपुर सदर: 20 दौर
बहरामपुर: 16 दौर
रेजीनगर: 15 दौर
चुंचुड़ा: 27 दौर (सर्वाधिक दौर)
नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार पवित्र कर ने कहा, “मैं और मेरी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थक जानते हैं कि नंदीग्राम में तृणमूल जीत रही है, बाकी सब बस समय की बात है. हमें 100 प्रतिशत यकीन है कि हम नंदीग्राम में जीत दर्ज करेंगे. हम सभी के आशीर्वाद के साथ मतगणना के लिए जा रहे हैं.”
कोलकाता के भवानीपुर में काउंटिंग से पहले हल्का हंगामा देखने को मिला. काउंटिंग एजेंट्स के बीच नारेबाजी हुई. एंट्री को लेकर विवाद हुआ. सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं. यह सीट हाई-प्रोफाइल मानी जा रही है, जहां मुकाबला बेहद कड़ा है.
मतगणना से पहले भवानीपुर में हंगामा, काउंटिंग सेंटर में घुसने को लेकर तनातनी।#ATVideo #ResultsOnAajTak #Elections2026 | @sahiljoshii @anjanaomkashyap @Anupammishra777 pic.twitter.com/iWouEkJIol
इस बार कई राज्यों में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जो चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकता है.
विशेषज्ञों के मुताबिक: ज्यादा वोटिंग का मतलब है कि जनता बदलाव या मजबूती, दोनों में से किसी एक के लिए बड़े पैमाने पर निकली है. कुछ इलाकों में वोटर्स की संख्या कम होने और ज्यादा मतदान के कारण प्रतिशत बढ़ा.
पुडुचेरी में बीजेपी प्लस गठबंधन के साथ मुख्यमंत्री नटेसन कृष्णासामी रंगासामी के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. यह तय होगा कि उनकी सरकार दोबारा बनेगी या सत्ता बदल जाएगी. छोटे राज्य के बावजूद यहां का परिणाम राजनीतिक संकेत देगा.
तमिलनाडु में DMK के पुराने गढ़, AIADMK के दक्षिणी जिले और TVK के नए मोर्चे खासकर चेन्नई और मध्य तमिलनाडु के इलाके बहुत अहम हैं. पुडुचेरी में शहरी सीटें, करईकल और माहे के छोटे लेकिन जरूरी इलाके देखते रहें.
बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की आशंका को देखते हुए सबसे ज्यादा यानी 3.5 लाख से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात हैं. सभी राज्यों में EVM और VVPAT की गिनती पारदर्शी तरीके से होगी. स्ट्रॉन्ग रूम पर CCTV की निगरानी है. बंगाल की फलता सीट का नतीजा अलग से 24 मई को आएगा क्योंकि वहां 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी.
तमिलनाडु में 234 सीटें होने से पहले 4 से 5 घंटे में बड़ी तस्वीर साफ होगी. पुडुचेरी में सिर्फ 30 सीटें हैं इसलिए वहां 2 से 3 घंटे में ही नतीजा आ सकता है. सुबह के शुरुआती रुझान बहुत जरूरी होंगे. अगर DMK पहले घंटे में 60 से ज्यादा सीटों पर आगे हो तो समझें रास्ता साफ है.
सुबह 5 बजे से काउंटिंग की तैयारी शुरू हो जाती है. सबसे पहले स्ट्रॉन्ग रूम खोले जाते हैं, जहां EVM मशीनें रखी होती हैं. यह काम उम्मीदवारों, उनके एजेंट और चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर की मौजूदगी में होता है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे. काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बहुत सख्त रहती है. यहां तीन लेयर की सिक्योरिटी होती है और बिना अथॉरिटी लेटर के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होती. काउंटिंग हॉल के अंदर मोबाइल फोन ले जाना भी मना होता है. इन सभी तैयारियों का मकसद काउंटिंग को सुरक्षित, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाना होता है.
पुडुचेरी की 30 सीटों पर सत्तारूढ़ NDA यानी AINRC और BJP का गठबंधन बनाम कांग्रेस का मुकाबला है. यहां रिकॉर्ड 89.87% वोटिंग हुई जो इतिहास में सबसे ज्यादा है. एग्जिट पोल NDA को साफ बहुमत यानी 16 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं. छोटा राज्य होने की वजह से यहां का नतीजा जल्दी आएगा. अगर NDA जीतती है तो दक्षिण भारत में BJP की पकड़ और मजबूत होगी.
केरलम में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन तीसरी बार जीतना चाहते हैं. कांग्रेस की हासिल करने वाला यूडीएफ उन्हें चुनौती दे रहा है. एग्जिट पोल बहुत अलग-अलग हैं. कुछ एलडीएफ को 55 से 64 सीटें दे रहे हैं और कुछ यूडीएफ को बढ़ा दे रहे हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य में एलडीएफ का काम अच्छा रहा लेकिन भ्रष्टाचार और बेरोजगारी यूडीएफ का हथियार है. यह केरलम का सबसे करीबी मुकाबला हो सकता है.
तमिलनाडु में तीन बड़ी ताकतें आमने-सामने हैं. सत्तारूढ़ DMK के एम के स्टालिन दूसरी बार जीतना चाहते हैं. AIADMK विपक्ष में है. और सबसे बड़ा चौंकाने वाला पहलू है अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK यानी तमिलागा वेट्री कझगम जो पहली बार चुनाव मैदान में है. एग्जिट पोल में DMK को 122 से 145 सीटें मिल रही हैं लेकिन कुछ पोल TVK को 98 से 120 सीटें तक दे रहे हैं. अगर TVK अच्छा करती है तो त्रिशंकु विधानसभा हो सकती है.
असम में BJP के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जीतते हैं तो यह लगातार तीसरी बार होगा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. 2021 में बीजेपी ने हिमंता को मुख्यमंत्री बनाया था. कांग्रेस के गौरव गोगोई उन्हें चुनौती दे रहे हैं. एग्जिट पोल में BJP गठबंधन को 82 से 102 सीटों का साफ बढ़त है. घुसपैठ, NRC और परिसीमन बड़े मुद्दे रहे. अगर BJP हैट्रिक लगाती है तो पूर्वोत्तर में उसका दबदबा और बढ़ेगा. अगर कांग्रेस वापसी करती है तो गौरव गोगोई मुख्यमंत्री बन सकते हैं.
पश्चिम बंगाल में TMC की ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में हैं. BJP के सुवेंदु अधिकारी उन्हें चुनौती दे रहे हैं. एग्जिट पोल में कुछ एजेंसियां TMC को 150 से 180 सीटें और कुछ BJP को 140 से 160 से ज्यादा सीटें दे रही हैं. ममता ने 200 से ज्यादा सीटों का दावा किया है. RG Kar मामले, नौकरी और भ्रष्टाचार बड़े मुद्दे रहे. बंगाल का नतीजा आज की सबसे बड़ी खबर होगी.
हर राज्य में सरकार बनाने के लिए अलग-अलग सीटें चाहिए. पश्चिम बंगाल में 148, तमिलनाडु में 118, केरल में 71, असम में 64 और पुडुचेरी में सिर्फ 16. यह संख्याएं याद रखें क्योंकि जैसे-जैसे रुझान आएंगे इन्हीं के आधार पर पता चलेगा कि कोई पार्टी बहुमत की तरफ जा रही है या नहीं.
इस बार सभी राज्यों में वोटिंग के नए रिकॉर्ड बने. पश्चिम बंगाल में 92.93% जो अब तक का सबसे ज्यादा है. पुडुचेरी में 89.87% जो वहां का इतिहास में सबसे ज्यादा है. असम में 85.96%. केरलम और तमिलनाडु में 78 से 80 प्रतिशत के करीब. इतनी ज्यादा वोटिंग बताती है कि लोग इस बार बहुत उत्साहित थे और नतीजे किसी भी तरफ जा सकते हैं.
बंगाल में 77 गिनती केंद्र हैं और तमिलनाडु में भी बड़ी संख्या में. सभी जगह EVM मशीनें सील हैं और CCTV से निगरानी हो रही है. चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली है.
आज देश पांच राज्यों के चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहा है. सुबह 8 बजे से गिनती शुरू होगी. पश्चिम बंगाल की 293 सीटें, असम की 126, तमिलनाडु की 234, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटें यानी कुल 824 सीटों के नतीजे आज एक ही दिन में आएंगे. यह दिन 2029 के लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा ट्रेलर माना जा रहा है. शाम तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू