Edited By Himani sharma
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स
Entertainment News: अजय देवगन की ‘शैतान’ फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने ‘शैतान 2’ पर भी बड़ा अपडेट दिया है. एक इंटरव्यू में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि ‘शैतान’ के सीक्वल पर काम चल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि मैं कोई भी हॉरर फिल्म को बनाकर उसे ‘शैतान 2’ नहीं कह सकता, मैं चाहता हूं कि कहानी को ऑडियंस उतना ही प्यार दे जितना ‘दृश्यम’ जैसी फ्रेंजाइज को दे रहे हैं. हम इस समय ‘शैतान 2’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जैसे ही स्क्रिप्ट खत्म होगी, वैसे ही हम शूटिंग भी शुरू कर देंगे.
नुसरत भरूचा का बर्थडे आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आई ‘जय संतोषी मां’ फिल्म से की थी. इसके बाद साल 2010 में उनकी ‘लव सेक्स और धोखा’ और साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ रिलीज हुई. इन फिल्मों के बाद एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान मिली और आज एक्ट्रेस का नाम मशहूर हीरोइनों में शामिल है.
यह भी पढ़ें: Box Office Comparison: बॉलीवुड पर फिर भारी पड़ा साउथ, 2 लोगों ने मिलकर 4 सितारों को चटाई धूल
आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 6,717 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 11.70 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 13.70 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301