Entertainment News LIVE: आशुतोष राणा की नई फिल्म 'One Two Cha Cha Chaa' की रिलीज का ऐलान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: आशुतोष राणा की नई फिल्म ‘One Two Cha Cha Chaa’ का ऐलान कर दिया गया है. इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
नए साल 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ने सात समंदर पार बड़ा कारनामा किया है. इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर दिलीप प्रभावलकर और महेश मांजरेकर की इस फिल्म आधिकारिक तौर पर ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो चुकी है. ये कंटेन्शन लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इसी के साथ ही 2026 की शुरुआत शानदार हुई है.
इसके साथ ही प्रभास की फिल्म ‘राजासाब’ 9 जनवरी, 2025 को बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाते हुए नजर आने वाली है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच अब फिल्म का नया गाना रिलीज होने वाला है, जिसके बोल ‘नाचे नाचे’ है. इस गाने का ग्रैंड लॉन्चिंग इवेंट भी है, जो मुंबई के जुहू में रखा गया है. गाने को दोपहर में 12.30 बजे के बाद रिलीज किया जाएगा.
वहीं, अगर ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ की कमाई की बात की जाए तो 31 दिन के बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म का जलवा बरकरार है. इसी के साथ ही ‘इक्कीस’ के पहले वीकेंड की कमाई भी सामने आ गई है. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो पहले वीकेंड के बाद इसकी कुल कमाई 20.15 करोड़ की हो चुकी है. इसने पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन 3.5 करोड़, तीसरे दिन 4.65 करोड़ और चौथे दिन रविवार को 5 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो 31वें दिन इस फिल्म ने 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कमाई 772.25 करोड़ तक पहुंच चुकी है.
Deepika Padukone Latest Look Photos: आज 5 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 2024 में दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का वेलकम किया था. हालांकि, एक्ट्रेस का फैशन नहीं बदला है. देखें फोटोज

Aamir Khan Reaction on Sunil Grover Mimicry: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. शो में इस बीच सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की मिमिक्री की है, जिस पर आमिर खान का रिएक्शन आया है. पढ़ें पूरी खबर…
आशीष चंचलानी की एकाकी का चौथा चैप्टर रिलीज़ हो चुका है और इसमें बॉलीवुड का बड़ा सरप्राइज़ देखने को मिल रहा है. मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी और बेहतरीन अभिनेता उपेंद्र लिमये का यह डबल कैमियो दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा. उनकी अचानक एंट्री शो की हॉरर-कॉमेडी के रंग में पूरी तरह फिट बैठती है. यह साथ आना आशीष और रोहित की दोस्ती और आपसी प्यार को भी दिखाता है, जो स्क्रीन पर साफ नजर आता है. इसके साथ ही आशीष ने यूट्यूब पर बॉलीवुड को ऐसे अंदाज में लाकर दिखाया है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

आमिर खान प्रोडक्शंस में बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ का नया रोमांटिक गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल, ‘चांटा तेरा’ हैं. वीर दास और मिथिला पालकर पर फिल्माया गया यह हटके डुएट अपने मजेदार और अलग अंदाज के साथ फिल्म के मूड से पूरी तरह मेल खाता है.

आशुतोष राणा की नई फिल्म ‘One Two Cha Cha Chaa’ का ऐलान कर दिया गया है. इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके साथ ही इसकी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/DTH-nnYDRu7/?img_index=1

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों की डेटिंग की खबरें मीडिया में काफी है. दोनों न्यू ईयर 2026 वेकेशन पर रोम गए थे. जहां से उनकी फोटोज भी सामने आए थे. ऐसे में अब दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. दोनों रोमांटिक वेकेशन से लौट चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/DTHxa_xEqUS/?img_index=1

साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इसे इसी साल सितंबर में रिलीज किया जा सकता है. फिल्म में रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन अहम रोल में होंगे. फिल्म की रिलीज का ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि जल्द किया जाएगा.
दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके को एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट किया. उन्होंने बड़ा केक काटा और इस दौरान फैंस ने ‘ओम शांति ओम’ का गाना ‘अजब सी’ भी गाया है. देखिए वीडियो…

https://www.instagram.com/p/DTH1eiUkj_B/?img_index=2&igsh=ZXYxZnZ5M3A0NHNq

‘स्प्लिट्सविला 13’ और ‘बिग बॉस मराठी 3’ फेम Jay Dudhane को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया है. समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, रियल एस्टेट स्कैम के आरोप के तहत उन्हें अरेस्ट किया गया है. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण माने ने गिरफ्तारी को कंफर्म किया है.
कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है तो फिल्म का नया ट्रेलर भी जारी किया गया है. इसे 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
दीपिका पादुकोण ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया. अपने फैनमीट अप के दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों को 15,000 तक के गिफ्ट बांटें. पढ़िए पूरी खबर.

विपुल शाह की फिल्म ‘बियोंड द केरल स्टोरी’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. सनसाइन की ओर से इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसके साथ रिलीज का ऐलान किया गया है. फिल्म को 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
https://www.instagram.com/reel/DTHnvB0E3gX/
दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 5 जनवरी, 1986 को डेनमार्क में हुआ था. उन्होंने साल 2007 में एक्टिंग शुरू की थी. उन्होंने शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया था, जिसके बाद उनकी किस्मत चमक उठी थी. पढ़िए पूरी खबर.
नेटफ्लिक्स ने नए साल के साथ ही ‘सिंगल पापा 2’ का ऐलान किया है. कुणा खेमू की इस फिल्म का पहला सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ये नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी थी.

केएल राहुल-अथिया शेट्टी और अरशद वारसी के नाम पर एक फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. एडवर्टाइजमेंट फर्म के 3 कर्मचारियों ने तीनों स्टार्स के नाम पर फर्जीवाड़ा बताकर करोड़ों रुपये गबन किए हैं. पढ़िए पूरी खबर.
एक्टर, प्रोड्यूसर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम करने वाली दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर नई और युवा क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए एक पहल शुरू की है. दीपिका ने फैंस को बर्थडे पर तोहफा दिया और नए प्रोग्राम ‘द ऑनसेट प्रोग्राम’ की शुरुआत की है.

https://www.instagram.com/reel/DTHWjwdkuMR/

पवन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर एक्टर ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने पावरस्टार को बर्थडे विश किया है. उन्होंने लिखा, ‘भोजपुरी के लोकप्रिय गायक एवं सह अभिनेता प्रिय छोटे भाई पवन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.’

भोजपुरी के लोकप्रिय गायक एवं सह अभिनेता प्रिय छोटे भाई @PawanSingh909 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देवाधिदेव महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ 🔱#pawansingh pic.twitter.com/OcKyTiBdEa

अनुपम खेर ने एक्स अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने खुशी जाहिर की कि उनकी फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री हो चुकी है. दोनों ही स्टार साथ में काम करने के लिए काफी एक्साइटेड दिखे.

A BRILLIANT ACTOR AND A GREAT HUMAN BEING😍: Extremely Happy, Delighted and Joyous to have a very dear friend @ravikishann joins the cast of #khoslakaghosla2. We worked together long time back. But this is going to be super special🤓. I admire Ravi as an excellent actor, a… pic.twitter.com/n3jOUDzCO9

फेमस टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का सीजन 11 के विनर का इंतजार खत्म हो गया है. 7 फाइनलिस्ट को हराकर कोलकाता के डांस ग्रुप ‘अमेजिंग अप्सरास’ ने इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. पढ़िए पूरी खबर.
‘इक्कीस’ के पहले वीकेंड की कमाई भी सामने आ गई है. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो पहले वीकेंड के बाद इसकी कुल कमाई 20.15 करोड़ की हो चुकी है. इसने पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन 3.5 करोड़, तीसरे दिन 4.65 करोड़ और चौथे दिन रविवार को 5 करोड़ का बिजनेस किया.
रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो 31वें दिन इस फिल्म ने 12.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कमाई 772.25 करोड़ तक पहुंच चुकी है.
प्रभास की फिल्म ‘राजासाब’ 9 जनवरी, 2025 को बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाते हुए नजर आने वाली है. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच अब फिल्म का नया गाना रिलीज होने वाला है, जिसके बोल ‘नाचे नाचे’ है. इस गाने का ग्रैंड लॉन्चिंग इवेंट भी है, जो मुंबई के जुहू में रखा गया है. गाने को दोपहर में 12.30 बजे के बाद रिलीज किया जाएगा.
नए साल 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ने सात समंदर पार बड़ा कारनामा किया है. इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर दिलीप प्रभावलकर और महेश मांजरेकर की इस फिल्म आधिकारिक तौर पर ऑस्कर की दौड़ में शामिल हो चुकी है. ये कंटेन्शन लिस्ट में शामिल हो चुकी है. इसी के साथ ही 2026 की शुरुआत शानदार हुई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें बॉलीवुड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News