Entertainment News LIVE: कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड में ‘777 Charlie’ ने अपने नाम किए चार खिताब – E24 Bollywood

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: कर्नाटक स्टेट फिल्म अवार्ड 2021में एक्टर रक्षित शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब. वहीं कनाडा सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में ‘777 चार्ली’ को दूसरा स्थान मिला. इसके साथ ही फिल्म को ‘बेस्ट एडिटिंग’ और ‘बेस्ट ल्य्रिसिस्ट’ का भी अवॉर्ड मिला. रक्षित शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की. वेटरेन एक्ट्रेस संध्या शांताराम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1952 में आई मराठी फिल्म ‘अमर भूपाली’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी और लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई.आज 4 अक्टूबर को उनका 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. जिसके बाद उन फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं, फेमस टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 4’ विनर श्वेता तिवारी का भी आज जन्मदिन है. एक्ट्रेस अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इसके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ 2 दिन में 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. वहीं, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्हौत्रा और रोहित सरफ की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है.
वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरों ने सनसनी फैला रखी है. इसके अलावा टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में कैप्टेंसी टास्क के दौरान घरवालों के बीच जबरदस्त जुबानी जंग और हाथापाई देखने को मिली. टास्क के दौरान अमाल और अभिषेक ने बहसबाजी करते हुए अपना आपा खो दिया और दोनों में लड़ाई हो गई. इसकी वजह से कैप्टेंसी टास्क रद्द कर दिया गया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

वेटरेन एक्ट्रेस संध्या शांताराम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1952 में आई मराठी फिल्म ‘अमर भूपाली’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी और लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई. आज 4 अक्टूबर को उनका 87 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. जिसके बाद उन फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं.

कर्नाटक स्टेट फिल्म अवॉर्ड 2021में एक्टर रक्षित शेट्टी को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब. वहीं कनाडा सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में ‘777 चार्ली’ को दूसरा स्थान मिला. इसके साथ ही फिल्म को ‘बेस्ट एडिटिंग’ और ‘बेस्ट ल्य्रिसिस्ट’ का भी अवॉर्ड मिला. रक्षित शेट्टी ने पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की.

https://x.com/rakshitshetty/status/1974333642198462836
पंकज त्रिपाठी ने अपने नए लुक की फोटो इंस्टग्राम पर शेयर की जिसके बाद पॉट पर एक से बढ़कर एक कमेंट देखने को मिल रहे हैं. पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट भी नजर आए जिनमें रणवीर सिंह और भाग्यश्री भी शामिल हैं. भाग्यश्री को उनका लुक पसंद लेकिन रणवीर सिंह उनके इस लुक से काफी हैरान हो गए हैं.

https://www.instagram.com/p/DPWcuPnDCko/?img_index=1
अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की. जिसके बाद आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फंक्शन की फोटोज शेयर की है. दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन के साथ पोस्ट शेयर करते हुए रोहन के प्यार के बारे में लिखा और साथ ही अपनी मां को भी याद किया.

https://www.instagram.com/p/DPYOLJWilbY/?hl=en&img_index=1
आरजे महवश और समय रैना एक कॉस्मेटिक ब्रैंड के प्रमोशन वीडियो के लिए साथ नजर आए. इस प्रमोशनल वीडियो में समय रैना युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर तलाक को लेकर तंज कसते नजर आते हैं. वो महवश और युजवेंद्र चहल के रिश्ते पर भी हिंट ड्रॉप करते नजर आते हैं. इसके अलावा उन्होंने धनश्री को एलिमनी को लेकरभी ताना दिया.
https://www.instagram.com/p/DLSACTSiLKJ/?hl=en&img_index=1
फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी के ड्राइवर ने उनके साथ फ्रॉड किया। दरअसल, उनका ड्राइवर नरेश सिंह बांद्रा के एक पेट्रोल पंप का एंप्लॉय अरुण सिंह के साथ मिलककर ये धोखाधड़ी का काम कर रहा था. पेट्रोल पंप पर बिना पेट्रोल भरवाए ही अरुण सिंह अपने हिस्से के कुछ पैसे काटकर ड्राइवर को बाकी के पैसे वापस कर दिया करता था. हनी की मैनेजर दिया भाटिया को पेट्रोल के खर्चों  गड़बड़ी लगी जिसके बाद ये मामला सामने आया. जांच करने पर पता चला कि ड्राइवर तीन अलग- अलग कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था.

https://www.instagram.com/p/CwXSOtCLa4q/?hl=en

हाल ही में परिणीति ने एक पॉडकास्ट शुरू किया है. जिसका नाम ‘फेक टॉक शो’ है. इस पॉडकास्ट में उनके हसबैंड ही उनके पहले गेस्ट के तौर पर नजर आए. बातचीत के दौरान जब राघव ने उनसे पूछा कि दोनों में ज्यादा रोमांटिक कौन है? तो इसपर जवाब देते हुए परिणीति ने इस बात का खुलासा किया कि राघव का रोमांस बिल्कुल एग्रेसिव केयर की तरह है. वो ‘डांट- डांट कर किसी का ख्याल रखेंगे.

https://www.instagram.com/p/DNYFHLHzo3m/?hl=en&img_index=1

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दीपिका और रणबीर को एयरपोर्ट पर एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाया गया है.

https://www.instagram.com/reel/DPYPIe4EzQb/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशूला कपूर की सगाई की अनसीन फोटो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ये तस्वीरें शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/DPYD8GHiLNE/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जुबीन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने बताया कि सिंगर के साथ क्या हुआ है? पूरी खबर यहां पढ़ें…

https://www.instagram.com/p/DO1MsOikh7U/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की एक्स ननद मंधीरा ने बताया कि एक्ट्रेस और उनके भाई संजय कपूर की शादी क्यों टूटी थी. मंधीरा ने संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर आरोप लगाया कि उन्होंने करिश्मा के बच्चे होने के बावजूद उनकी शादी तोड़वा दी. पूरी खबर यहां पढ़ें…

https://www.instagram.com/reel/DPIpPTDiPA-/?utm_source=ig_web_copy_link
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ 2 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई. Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने भारत में अब तक 105.5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DCeB1p7PVC6/?utm_source=ig_web_copy_link
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज 47 साल की हो गई हैं. सोहा अली खान ने साल 2004 में बंगाली फिल्म ‘इति श्रीकांता’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. शादी के बाद से एक्ट्रेस ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है. अब वो अपना ज्यादातर टाइम फैमिली के साथ बिताती हैं.

https://www.instagram.com/p/DPT3v_1DPQQ/?utm_source=ig_web_copy_link
वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्हौत्रा और रोहित सरफ की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है. Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 5.25 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ अब तक कुल सिर्फ 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.

फेमस टीवी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 4’ विनर श्वेता तिवारी का भी आज जन्मदिन है. श्वेता तिवारी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. हाल ही में उनकी वेब सीरीज ‘डू यू वॉन्ना पार्टनर’ प्राइम वीडियो पर प्रिमियर हुई थी. जिसमें वो तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी के साथ काम कर रही है.
https://www.instagram.com/p/DOx1J8jjdQX/?utm_source=ig_web_copy_link

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News