—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: जय भानुशाली संग तलाक की अफवाहों के बीच माही विज ने चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने कहा कि किसी बात पर तब तक विश्वास ना करें जब तक मैं खुद से कंफर्म ना कर दूं. इसके साथ ही माही विज ने जय भानुशाली को अपनी फैमिली बताया. ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले रजत बेदी ने हाल ही में फराह खान के व्लॉग में अपनी लाइफ के कुछ अहम किस्से रिवील किए. एक्टर ने बताया कि जब वो कनाडा में थे और बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया था तब वो शाहरुख खान से कनाडा में एक बार मिले थे और उनसे मिलते ही टूट गए थे और अपने फैसले पर सवाल उठाने लग थे.
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया जिसमें वीकेंड का वार की झलक देखने को मिली. प्रोमो में सलमान खान तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. बीते कुछ एपिसोड्स में तान्या ने अशनूर कौर के वजन पर टिप्पणी कर उनका मजाक बनाया था. अब सलमान खान ने ये मुद्दा उठाया और तान्या मित्तल की जमकर क्लास लगाई. इसके साथ ही ‘विश्व सुंदरी’ ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में देकर अपना नाम बनाया है.
यह भी पढ़ें: Baahubali The Epic या The Taj Story… बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन किसने जमाई धाक?
वहीं दूसरी ओर ‘बाहुबली द एपिक’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया. इसके साथ ही ऑडियंस को भी ये फिल्म काफी पसंद आई. इसके साथ ही परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ भी ‘बाहुबली द एपिक’ के साथ ही थिएटर्स में रिलीज हुई और मूवी ने सिनेमाघरों में 1.04 करोड़ की कमाई की. ऐसी ही लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में हमारे साथ बने रहिए.
जय भानुशाली संग तलाक की अफवाहों के बीच माही विज ने चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने कहा कि किसी बात पर तब तक विश्वास ना करें जब तक मैं खुद से कंफर्म ना कर दूं. इसके साथ ही माही विज ने जय भानुशाली को अपनी फैमिली बताया.
https://www.instagram.com/p/CiRroSGhsnv/
‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिलने वाला है. प्रणित मोरे घर से बेघर होने वाले हैं. हालांकि उनके एविक्शन में एक ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा, प्रणित को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा.
Update: Secret Room is not yet confirmed, but it’s confirmed that Pranit More is out of the house for now. #bbtak
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 31, 2025
Update: Secret Room is not yet confirmed, but it’s confirmed that Pranit More is out of the house for now. #bbtak
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले रजत बेदी ने हाल ही में फराह खान के व्लॉग में अपनी लाइफ के कुछ अहम किस्से रिवील किए. एक्टर ने बताया कि जब वो कनाडा में थे और बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया था तब वो शाहरुख खान से कनाडा में एक बार मिले थे और उनसे मिलते ही टूट गए थे और अपने फैसले पर सवाल उठाने लग थे.
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं. अब एक्टर की टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है. टीम ने बताया कि एक्टर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं. चिंता करने वाली कोई बात नहीं है, वो एकदम ठीक हैं. पढ़िए पूरी खबर
सलमान खान ने वीकेंड का वार में तान्या मित्तल को फटकार लगाई है. अशनूर कौर के वजन पर टिप्पणी करने के लिए सलमान खान ने तान्या को खूब डांट लगाई. तान्या के साथ-साथ नीलम गिरी और कुनिका सदानंद की भी क्लास लगाई गई.
#weekendkavaar Promo: Salman BASHED Tanya, Abhishek, Kunickaa. pic.twitter.com/hMu0xFNPAd
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 31, 2025
#weekendkavaar Promo: Salman BASHED Tanya, Abhishek, Kunickaa. pic.twitter.com/hMu0xFNPAd
आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. ‘थामा’ ने अब तक दुनियाभर में 148.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने वर्ल्डवाइड 75.4 करोड़ की कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर
‘बाहुबली द एपिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसके साथ-साथ परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है. ‘बाहुबली द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की. वहीं परेश रावल की फिल्म ने 1.04 करोड़ का कलेक्शन किया. पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DQMsGDjCVZS/
‘विश्व सुंदरी’ ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में देकर अपना नाम बनाया है.
https://www.instagram.com/p/DPuAZWlEv3W/?img_index=1
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in