Entertainment News LIVE: जिया शंकर ने अभिषेक मलहान संग सगाई की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, फोटो शेयर कर बताई सच्चाई – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: जिया शंकर और अभिषेक मलहान की सगाई की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब एक्ट्रेस इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को झूठा बताया है. जिया ने अभिषेक संग एक फोटो शेयर की है और कहा है कि झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ देते हैं.
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों भारत में अलग-अलग जगह अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं. हाल ही में सिंगर ने मुंबई में कॉन्सर्ट किया था, जिसे लेकर काफी चर्चाएं हुईं. दरअसल स्टेज पर तारा सुतारिया के साथ डांस करने के बाद वीर पहाड़िया का एक रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो थोड़े गुस्से में दिखाई दे रहे थे. हालांकि बाद में वीर ने तारा की पोस्ट पर कमेंट कर क्लियर किया था कि ये वीडियो उस समय का नहीं था. वहीं अब ओरी ने भी एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वीर पहाड़िया के अलग रिएक्शन दिख रहे हैं. इस वीडियो में वीर मस्ती मूड में डांस करते दिखाई दे रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड तारा स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. अब इस वीडियो के भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘धुरंधर’ ने 26वें दिन भी ‘अवतार 3’ और ‘तू मेरी मैं तेरा…’ से ज्यादा छापे नोट, जानें अब तक का कलेक्शन
वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 26वें दिन 11.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 712.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 1095.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने छठे दिन 1.75 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने सिर्फ 27 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं दुनिया भर में ये आंकड़ा 39.05 करोड़ पहुंच गया है. वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने 12वें दिन 5.25 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने 148.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस हॉलीवुड फिल्म ने 7100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म Ikkis सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जहां लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के भाई ने अगस्त्य नंदा को गले लगा लिया. बता दें फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण खेतरपाल का किरदार निभा रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DS3N59KlNgZ/
‘बिग बॉस 19’ फेम अशनूर कौर ने अपना आलीशान घर दिखाया है, जिसमें हाईटैक किचन के साथ ही बार तक है. उनके घर में कीमती सामान भी हैं, जो काफी महंगे और लग्जरी हैं. देखिए अशनूर कौर के घर की इनसाइड तस्वीरें.
जिया शंकर और अभिषेक मलहान की सगाई की अफवाहें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब एक्ट्रेस इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को झूठा बताया है. जिया ने अभिषेक संग एक फोटो शेयर की है और कहा है कि झूठी अफवाहों को 2025 में ही छोड़ देते हैं.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दावा किया है कि तारा सुतारिया को बदनाम करने की कोशिश की गई है. उन्हें नेगेटिव वीडियो को वायरल करने के लिए 6000 रुपये भी ऑफर हुए थे, जिसकी एक्ट्रेस ने निंदा की है. पढ़िए पूरी खबर.
एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी सुर्खियों में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. वहीं इससे पहले भी एक्ट्रेस कई बार विवादों में रह चुकी हैं. अपने अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए भी एक्ट्रेस काफी ट्रोल होती हैं. पढ़िए पूरी खबर

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने रिलीज के बाद काफी हलचल मचा दी थी. अपनी प्रभावशाली कहानी के कारण फिल्म ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा और बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी जीता था. अब ताजा अपडेट में बताया गया है कि विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी ‘द केरल स्टोरी 2’ को कड़ी सुरक्षा में शूट किया गया है और इसकी शूटिंग भी पूरी हो चुकी है. फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है.
फेमस एक्टर इसायाह व्हिटलॉक जूनियर का 71 की उम्र में निधन हो गया है. ‘द वायर’ क्राइम ड्रामा से मशहूर हुए व्हिटलॉक जूनियर के जाने से हॉलीवुड को भारी नुकसान पहुंचा है. एक्टर के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है, जिसके बाद से ही हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़िए पूरी खबर
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने 12वें दिन 5.25 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने 148.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस हॉलीवुड फिल्म ने 7100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने छठे दिन 1.75 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने सिर्फ 27 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं दुनिया भर में ये आंकड़ा 39.05 करोड़ पहुंच गया है.
‘धुरंधर’ ने 26वें दिन 11.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 712.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 1095.5 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/p/DRPIW0yjJvK/?hl=en
मुंबई में हाल ही में हुआ एपी ढिल्लों का कान्सर्ट काफी चर्चाओं में रहा. दरअसल स्टेज पर तारा सुतारिया के साथ डांस करने के बाद वीर पहाड़िया का एक रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो थोड़े गुस्से में दिखाई दे रहे थे. हालांकि बाद में वीर ने तारा की पोस्ट पर कमेंट कर क्लियर किया था कि ये वीडियो उस समय का नहीं था. वहीं अब ओरी ने भी एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वीर पहाड़िया के अलग रिएक्शन दिख रहे हैं. इस वीडियो में वीर मस्ती मूड में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DS4JwQmDAql/
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News