Entertainment News LIVE: 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज के बाद मालदीव वेकेशन के लिए पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह, दिखाई सिजलिंग अदाएं – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब आ चुकी है. ऐसे में लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट भी बढ़ रही है. इस बीच अब फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज के बाद अब मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने वेकेशन से सिजलिंग फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें उनकी बोल्ड अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है. सैफ अली खान उन बॉलीवुड सितारों में से एक हैं जो इंस्टाग्राम से दूर हैं. हाल ही में जूम को इंटरव्यू देते हुए नेहा धूपिया ने खुलासा किया है कि सैफ अली खान का एक प्राइवेट अकाउंट है जिससे वो इंस्टा पर जो भी चलता है सब पढ़ते हैं. नेहा ने बताया कि मैंने एक बार अपने इंटरव्यू में सैफ से ट्रोलिंग को लेकर कुछ सवाल किए थे जिसके बाद सैफ ने कहा था कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन उनका एक प्राइवेट अकाउंट है.
सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने अंतिम पड़ाव में आ पहुंचा है. शो में फिनाले वीक चल रहा है और टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. इसी बीच लेटेस्ट एपिसोड में मीडिया सेशन देखने को मिला, जहां कंटेस्टेंट्स से उनके गेम से रिलेटेड कई सवाल-जवाब पूछे गए. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें गौरव खन्ना प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल हो गए. गौरव से एक मीडियाकर्मी ने पूछा कि आपकी पत्नी आकांक्षा बच्चे नहीं चाहतीं तो आपने शो में ये सहानुभूति के लिए तो नहीं बताया? इस पर गौरव जवाब देते-देते रो पड़े. सोशल मीडिया पर शो का ये प्रोमो वायरल हो रहा है. इसके साथ ही आज बोमन ईरानी अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘वीर-जारा’, ‘मैं हूं ना’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘हाउसफुल’ और ‘जॉली एलएलबी’ जैसी कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Tere Ishk Mein मंडे टेस्ट कर पाई पास या हुई फेल? जानें चौथे दिन कितनी की कमाई
वहीं दूसरी ओर धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 8.25 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 60.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म का आंकड़ा 77.75 करोड़ पहुंच गया है. अपकमिंग दिनों में भी ये आंकड़े बढ़ते दिखाई देने वाले हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन फिल्म पर बोर्ड की कैंची भी चली है. सीबीएफसी ने रिलीज से पहले फिल्म में बदलाव करने के लिए कहा है, जिसमें एक मंत्री के नाम को बदला जाएगा. फिल्म में आपत्तिजनक शब्द को म्यूट किया गया है. कुछ हिंसक सीन को कम किया गया है. साथ ही नशीली दवाओं के सेवन से जुड़े डिस्क्लेमर दिखाने को कहा गया है. कुछ म्यूजिक और सीन जोड़ने के लिए भी कहा गया है.
Smriti Mandhana, Palash Muchhal Wedding: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों की शादी को लेकर अभी भी चर्चा कम नहीं हुई है. इस बीच इंटरनेट पर एक अलग ही अफवाह सुनने को मिल रही है. पढ़ें पूरी खबर…
सामंथा रुथ प्रभु अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने फिल्ममेकर राज निदिमोरु के साथ 1 दिसंबर को दूसरी शादी की. इसी बीच राज की एक्स वाइफ की सहेली की दोस्त के दावों के बाद इनकी शादी सवालों के घेरे में आ गई है. पढ़िए पूरी खबर.
Naga Chaitanya, Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों को लेकर बातें हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…
1990s के अभिनेता चंद्रचूड़ को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनकी यूपी वाली पुश्तैनी हवेली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उनकी चाची और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. उनका आरोप है कि उनकी यूपी वाली हवेली को बेचने की कोशिश की गई. पढ़िए पूरी खबर.
श्रद्धा आर्या पिछले साल जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं. ऐसे में अब एक साल बाद उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा दिखाया है. इस पोस्ट में वह अपने पति और बच्चों के साथ नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DRwBGM9iEPA/

Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु को लेकर इंटरनेट पर खूब बातें हो रही हैं. हर कोई कपल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है. सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…
साल 2025 का महीने अपने अंतिम पड़ाव में है. ऐसे में आज आपको साल की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका बजट कल्पना से परे था लेकिन कमाई उम्मीद से कहीं ज्यादा. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज के बाद अब मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने वेकेशन से सिजलिंग फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्हें उनकी बोल्ड अदाएं दिखाते हुए देखा जा सकता है.

https://www.instagram.com/p/DRwIheCimiq/

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है. ये पहले सोमवार को भी कमाई के मामले में पास रही. अब ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारने के लिए तैयार है. सोमवार को कमाई करने के बाद फिल्म की कुल कमाई 62.47 करोड़ तक हो चुकी है.

https://www.instagram.com/p/DRwNwWXiWvb/

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने बीते दिन ही दूसरी शादी कर ली. उन्होंने ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू संग बिना शोर-शराबे के फेरे लिए. इस दौरान उनकी वेडिंग रिंग काफी चर्चा में रही. चलिए बताते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर.
‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है. फिनाले से पहले अंकिता लोखंडे ने अमाल मलिक को सपोर्ट किया है. हाल ही में अमाल मलिक के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ऑडियंस से अमाल के लिए वोटिंग की अपील कर रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DRuyGyok6J2/?utm_source=ig_embed&ig_rid=30cf9de2-d598-49dc-a1b1-7d0d9208b022

सैफ अली खान उन बॉलीवुड सितारों में से एक हैं जो इंस्टाग्राम से दूर हैं. हाल ही में जूम को इंटरव्यू देते हुए नेहा धूपिया ने खुलासा किया है कि सैफ अली खान का एक प्राइवेट अकाउंट है जिससे वो इंस्टा पर जो भी चलता है सब पढ़ते हैं. नेहा ने बताया कि मैंने एक बार अपने इंटरव्यू में सैफ से ट्रोलिंग को लेकर कुछ सवाल किए थे जिसके बाद सैफ ने कहा था कि वो सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन उनका एक प्राइवेट अकाउंट है.
‘कांतारा चैप्टर 1’ पर छिड़े विवाद के बाद रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस से माफी मांगी है. दरअसल हाल ही में हुए एक इवेंट में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी के किरदार का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद पब्लिक ने रणवीर सिंह को खूब ट्रोल भी किया. पढ़िए पूरी खबर
अशनूर कौर ‘बिग बॉस 19’ में हिंसा करने के चलते बाहर हो गई हैं. अशनूर ने तान्या के बारे में बातें करते हुए कहा कि तान्या ने ओवर-रिएक्ट किया. अशनूर का इंडिया टुडे को दिया ये इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/DRo5lh2DIZe/?img_index=1
फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की गुस्ताख इश्क को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार चौथे दिन फिल्म ने सिर्फ 8 लाख की कमाई की. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.
शाहरुख खान की कॉलेज की मार्कशीट वायरल हो रही है. इस वायरल मार्कशीट में शाहरुख खान के नंबर देख लग रहा है कि वो अपने जमाने के टॉपर रह चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर

Shahrukh Khan's Marksheet .He got 57 in english, but ab Hansraj clg ke teachers se better english bolta hoga. pic.twitter.com/J7lYpWD3l8
साउथ के फेमस एक्टर हरिपद सोमन का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग और डबिंग से उन्होंने ऑडियंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. उनके जाने से साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़िए पूरी खबर

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनन्या ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान ने उन्हें एक एक्टिंग से जुड़ी सलाह दी थी. अनन्या ने कहा कि शाहरुख सर ने मुझे एक बार कहा था कि जब सीन में कोई मर जाए तो उसके मरने की जगह ये सोचो कि उसके बिना लाइफ कैसी होगी.
रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. सच्ची घटना से प्रेरित इस फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. पढ़िए रिपोर्ट.
सलोनी दैनी को कभी क्यूट ‘गंगूबाई’ के किरदार से जाना जाता था. आज सलोनी ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है. सलोनी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DRoNmajE87r/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5b764a79-8d13-4909-aa9f-dd895a54398a
धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 8.25 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 60.25 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. पढ़िए पूरी खबर
https://www.instagram.com/p/DRCnCRxjIXN/?hl=en
बोमन ईरानी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘वीर-जारा’, ‘मैं हूं ना’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’, ‘हाउसफुल’ और ‘जॉली एलएलबी’ जैसी कई फिल्मों में काम कर ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं.

‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में मीडिया सेशन देखने को मिला, जहां कंटेस्टेंट्स से उनके गेम से रिलेटेड कई सवाल-जवाब पूछे गए. वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें गौरव खन्ना प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल हो गए. गौरव से एक मीडियाकर्मी ने पूछा कि आपकी पत्नी आकांक्षा बच्चे नहीं चाहतीं तो आपने शो में ये सहानुभूति के लिए तो नहीं बताया? इस पर गौरव जवाब देते-देते रो पड़े. सोशल मीडिया पर शो का ये प्रोमो वायरल हो रहा है.

Media Press Conference continues…..and Gaurav Khanna broke down emotionally 🥹pic.twitter.com/H0r3ciy7T4
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News