Edited By Shahzad Khan
मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स (Pic Credit- Instagram/AI)
Entertainment News Hindi In Live: बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा का हाल ही में बाली में एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद अब उन्हें एयरलिफ्ट करके भारत के मुंबई लाया गया है. इस हादसे में एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है. नुसरत का मुंबई लाते हैं सिधा अस्पताल ले जाया गया है. आपको बता दें कि एक्ट्रेस को एक्सीडेंट के बाद बाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्ट्रेचर पर लेटी हुई नजर आ रही है.
‘दृश्यम 3’ ने कितने का किया कलेक्शन?
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को नेशनल हॉलिडे के मौके पर रिलीज किया गया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 80.10 करोड़ रुपये कमाए है, तो वहीं फिल्म ने नेट कलेक्शन 66.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि बीते दिन फिल्म के देशभर में 15,759 शोज लगे थे, जिसकी ऑक्यूपेंसी 60.1% दर्ज की गई है. वहीं मूवी ने आज यानी दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 3.95 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301