Entertainment News LIVE: ‘बिग बॉस 18’ में ईशा को सपोर्ट करने आएंगे ये एक्स कंटेस्टेंट, विराट-अनुष्का के अलीबाग वाले फार्महाउस में होगी गृह प्रवेश पूजा – Jansatta

Entertainment News LIve: ‘बिग बॉस 18’ के फिनाले से पहले सलमान खान के शो में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स दिखाई दे सकते हैं। दरअसल, खबर आ रही है कि रुबीना दिलैक से एल्विश यादव तक शो में अपने पसंदीदा स्टार्स को सपोर्ट करने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा सोनू सूद स्टारर फिल्म ‘फतेह’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा होने वाला है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कुछ खास कमाल देखने को नहीं मिल रहा है। वहीं, राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने 6 दिन में कितना कलेक्शन किया है ये भी हम यहां जानेंगे।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने अलीबाग वाले फार्महाउस की गृहप्रवेश पूजा होने वाली है, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इसकी कई फोटो और वीडियो भी सामने आ चुकी है। वहीं, कंगना रनोट स्टारर फिल्म ‘इमरजेंसी’ की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का और उनके पति विराट कोहली जल्द ही अपने अलीबाग के आलीशान बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। उनका अलीबाग वाला फार्महाउस फूलों से सजा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कपल के इस घर की गृह प्रवेश की तैयारियां हो रही है।
‘बिग बॉस 18’ के फिनाले को बस कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने के लिए कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स शो में आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा को सपोर्ट करने के लिए शालीन भनोट आने वाले हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। एक्टर के बांद्रा वाले घर में उन पर चाकू से हमला हुआ है, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर यहां पर पढ़ें
‘फतेह’ के साथ 10 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने भी एंट्री ली थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस मूवी ने बुधवार को 6.61 का बिजनेस किया है। वहीं, इसका अभी तक कुल बिजनेस 112.4 करोड़ का हो गया है।
सोनू सूद स्टारर फिल्म ‘फतेह’ 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इस मूवी को बड़े पर्दे पर आए 6 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने बुधवार को 1 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसका कुल कलेक्शन अभी तक 10.20 करोड़ रुपये हो गया है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News