Entertainment News LIVE: मोना सिंह की Kohrra Season 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और किस दिन रिलीज होगी सीरीज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: मोना सिंह और बरुण सोबती की ‘कोहरा’ वेब सीरीज का दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ये सीरीज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर जारी किया है.
‘बिग बॉस 19’ के सितारे अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे का रिश्ता एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. बिग बॉस के बाद से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी, लेकिन बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. वहीं अब एक बार फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. इससे साफ है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातचीत करने लगे हैं. हालांकि अभी तक ना तो प्रणित मोरे ने और ना ही अभिषेक बजाज ने इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.
वहीं दूसरी ओर ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 213 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ ने 292.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने 6 दिनों में 6 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
‘बॉर्डर 2’ ने 6 दिनों में 6 फिल्मों को धूल चटा दी है. सनी देओल की फिल्म ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’, ‘राहु-केतु’, ‘माना शंकर वर प्रसाद गारु’, ‘द राजा साहब’, ‘इक्कीस’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ शामिल हैं. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

प्रियंका चाहर चौधरी ‘नागिन 7’ अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर्स की लाइफ में आने वाली इनसिक्योरिटी के बारे में बातें की हैं. प्रियंका ने कहा कि इनसिक्योरिटी एक्टर्स की लाइफ का एक हिस्सा है, लेकिन खुद पर भरोसा रखना चाहिए.

https://www.instagram.com/p/DSXIioEjP79/?hl=en&img_index=1

मोना सिंह और बरुण सोबती की ‘कोहरा’ वेब सीरीज का दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ये सीरीज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर जारी किया है.

https://www.instagram.com/p/DUFNrdJAdD3/?hl=en

Bigg Boss Season 19 के कंटेस्टेंट बसीर अली ने सना खान के साथ हुई घटना पर उनका समर्थन किया है. उन्होंने उस दौरान लिए गए एक्शन को सही ठहराया है. आइए जानते हैं क्या था पूरा मसला. पढ़िए पूरी खबर…

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो बोल रही हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं. इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. फैंस भी उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

जावेद जाफरी की अपकमिंग फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. तापसी पन्नू ने जावेद जाफरी की इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए तारीफों के पुल बांधे.

फरवरी में थिएटर में 5 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इसमें ‘ओ रोमियो’, ‘दो दीवाने सहर में’, ‘तू या मैं’, ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ शामिल हैं. इन फिल्मों को देखकर आपका भी मूड फ्रेश हो जाएगा. पढ़िए पूरी खबर

‘स्पिरिट’ के बाद प्रभास ‘कल्कि 2’ की शूटिंग के लिए भी तैयार हैं. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभास की अगली फिल्म ‘कल्कि 2’ की शूटिंग फरवरी में शुरू होने जा रही है. इसके साथ-साथ प्रभास ‘स्पिरिट’ की शूटिंग भी जारी रखेंगे.

https://www.instagram.com/p/C6Q5pkZCs3c/
कन्नड़ एक्टर मयूर पटेल ने नशे में गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया. इस हादसे में 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. वहीं पुलिस ने एक्टर के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज कर ली है. हालांकि किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. पढ़िए पूरी खबर

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है. इस पर अब फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि एक मुकाम पर पहुंचकर कुछ स्टार्स शोर-शराबे से दूर हो जाते हैं. पढ़िए पूरी खबर

फेमस अमेरिकन सीरीज ‘वंडर मैन’ ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. डेस्टिन डेनियल क्रेटन और एंड्रयू गेस्ट की इस सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. सीरीज को 28 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है.

रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हो गई है. दरअसल पिछले साल गोवा में हुए इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के सीन की नकल की थी, जिसके बाद लोग गुस्सा हो गए थे. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DRR0CW5DPuC/?img_index=5

‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 213 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ ने 292.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DUBG-kxjOmr/

बॉर्डर 2′ ने 6 दिनों में 6 फिल्मों को धूल चटा दी है. सनी देओल की फिल्म ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’, ‘राहु-केतु’, ‘माना शंकर वर प्रसाद गारु’, ‘द राजा साहब’, ‘इक्कीस’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

‘बिग बॉस 19’ के सितारे अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे के रिश्तों में खटास आ गई थी, लेकिन बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. वहीं अब एक बार फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. इससे साफ है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातचीत करने लगे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News