Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने शेयर कीं अपनी छुट्टियां की तस्वीरें, ग्लैमर देख फैंस हुए दीवाने – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: मौनी रॉय ने छुट्टियों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज में मौनी का ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस दीवाने हो गए. पिछले दिनों एक्ट्रेस Concert के दौरान हुए हैरेसमेंट को लेकर काफी चर्चा में थी. फंक्शन के दौरान 2 आदमियों ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की, जिसको लेकर मौनी ने अपनी आवाज बुलंद की थी.
मोना सिंह और बरुण सोबती की ‘कोहरा’ वेब सीरीज का दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ये सीरीज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर जारी किया है.

वहीं दूसरी ओर ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 213 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ ने 292.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने 6 दिनों में 6 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
‘बॉर्डर 2’ ने 6 दिनों में 6 फिल्मों को धूल चटा दी है. सनी देओल की फिल्म ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’, ‘राहु-केतु’, ‘माना शंकर वर प्रसाद गारु’, ‘द राजा साहब’, ‘इक्कीस’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ शामिल हैं. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण Kalki 2898 AD 2 फिल्म के साथ अब काम नहीं कर रही हैं. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की यह एक्ट्रेस दीपिका की खाली जगह को भर सकती है. रिप्लेस करने के लिए साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी का नाम आगे आया है. कुछ ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की जगह अब Kalki 2898 AD 2 में साई पल्लवी नजर आ सकती हैं. पढ़िए पूरी खबर…

मौनी रॉय ने छुट्टियों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज में मौनी का ग्लैमरस अंदाज देखकर फैंस दीवाने हो गए. पिछले दिनों एक्ट्रेस Concert के दौरान हुए हैरेसमेंट को लेकर काफी चर्चा में थी. फंक्शन के दौरान 2 आदमियों ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की, जिसको लेकर मौनी ने अपनी आवाज बुलंद की थी.

https://www.instagram.com/p/DUFhxjwjSFf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेहद प्यारी फोटो शेयर की है. इसमें उन्होंने अपने कपड़े पर बेटी ‘सराया’, पति सिद्धार्थ और अपने नाम का पहला अक्षर पहना है. इसके आगे दिल के शेप की भी बुनावट नजर आएगी. इसमें कियारा की छोटी सी फैमिली के सभी मेम्बर्स का नाम लिखकर प्यारा संदेश शेयर किया.

Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना ने अपने वर्कआउट करते हुए वीडियो डाली है. इसमें सुहाना पुलअप्स करती हुई नजर आ रहीं हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- डाउन फील करने पर, अपने बेस्टफ्रेंड एंटीग्रैविटी क्लब के संग खुद को ऊपर पुल करते हुए मैं. सुहाना खान ने The Archies जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

https://www.instagram.com/reel/DUBMiJviEd6/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Zakir Khan ने कुछ समय पहले ही अपने करियर से ब्रेक लिया है. उन्होंने इस करियर के पीक पर ब्रेक लेने के लिए अपनी खराब सेहत को कारण बताया है. उनको जेनेटिकल इलनेस हैं, जिसकी वजह से उनका शरीर पूरा खराब हो चुका है. पढ़िए पूरी खबर…

कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपना ग्लैम लुक पोस्ट किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा कि थर्सडे मूड. इसमें कियारा ने रेट कलर की बोल्ड लिपस्टिक लगाई है. अपनी ग्लोइंग स्किन के साथ कियारा काफी एनर्जेटिक और खूबसूरत नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DUFRvJIiLI3/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

मनीष पॉल और पत्नी संयुक्ता पॉल की शादी को 19 साल हो चुके हैं. दोनों इस बार अपना 19वीं शादी की सालगिराह मना रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पत्नी के लिए इमोशनल नोट लिखा है. उन्होंने लिखा- ’19वीं शादी की सालगिराह की बहुत बहुत बधाई. जिंदगी आसान भी होती है मुश्किल भी होती है. लेकिन तुम्हारा साथ मेरे लिए पर्याप्त है. आई लव यूं. हालांकि, मैं तुमको हमेशा परेशान करता रहूंगा. वो कभी बदल नहीं सकता.’

https://www.instagram.com/p/DUFOM1cCLS2/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

प्रियंका चाहर चौधरी ‘नागिन 7’ अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर्स की लाइफ में आने वाली इनसिक्योरिटी के बारे में बातें की हैं. प्रियंका ने कहा कि इनसिक्योरिटी एक्टर्स की लाइफ का एक हिस्सा है, लेकिन खुद पर भरोसा रखना चाहिए.

https://www.instagram.com/p/DSXIioEjP79/?hl=en&img_index=1

मोना सिंह और बरुण सोबती की ‘कोहरा’ वेब सीरीज का दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ये सीरीज 11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर को नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर जारी किया है.

https://www.instagram.com/p/DUFNrdJAdD3/?hl=en

Bigg Boss Season 19 के कंटेस्टेंट बसीर अली ने सना खान के साथ हुई घटना पर उनका समर्थन किया है. उन्होंने उस दौरान लिए गए एक्शन को सही ठहराया है. आइए जानते हैं क्या था पूरा मसला. पढ़िए पूरी खबर…

रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो बोल रही हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं. इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. फैंस भी उन्हें भर-भरकर बधाई दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

जावेद जाफरी की अपकमिंग फिल्म ‘मायासभा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. तापसी पन्नू ने जावेद जाफरी की इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए तारीफों के पुल बांधे.

फरवरी में थिएटर में 5 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इसमें ‘ओ रोमियो’, ‘दो दीवाने सहर में’, ‘तू या मैं’, ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ शामिल हैं. इन फिल्मों को देखकर आपका भी मूड फ्रेश हो जाएगा. पढ़िए पूरी खबर

‘स्पिरिट’ के बाद प्रभास ‘कल्कि 2’ की शूटिंग के लिए भी तैयार हैं. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभास की अगली फिल्म ‘कल्कि 2’ की शूटिंग फरवरी में शुरू होने जा रही है. इसके साथ-साथ प्रभास ‘स्पिरिट’ की शूटिंग भी जारी रखेंगे.

https://www.instagram.com/p/C6Q5pkZCs3c/
कन्नड़ एक्टर मयूर पटेल ने नशे में गाड़ी चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया. इस हादसे में 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. वहीं पुलिस ने एक्टर के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज कर ली है. हालांकि किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. पढ़िए पूरी खबर

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी है. इस पर अब फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि एक मुकाम पर पहुंचकर कुछ स्टार्स शोर-शराबे से दूर हो जाते हैं. पढ़िए पूरी खबर

फेमस अमेरिकन सीरीज ‘वंडर मैन’ ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. डेस्टिन डेनियल क्रेटन और एंड्रयू गेस्ट की इस सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. सीरीज को 28 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है.

रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हो गई है. दरअसल पिछले साल गोवा में हुए इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के सीन की नकल की थी, जिसके बाद लोग गुस्सा हो गए थे. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DRR0CW5DPuC/?img_index=5

‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 213 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘बॉर्डर 2’ ने 292.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/DUBG-kxjOmr/

बॉर्डर 2′ ने 6 दिनों में 6 फिल्मों को धूल चटा दी है. सनी देओल की फिल्म ने इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’, ‘राहु-केतु’, ‘माना शंकर वर प्रसाद गारु’, ‘द राजा साहब’, ‘इक्कीस’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ शामिल हैं.

https://www.instagram.com/p/DTiAxZ4DNO7/

‘बिग बॉस 19’ के सितारे अभिषेक बजाज और प्रणित मोरे के रिश्तों में खटास आ गई थी, लेकिन बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे. वहीं अब एक बार फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. इससे साफ है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है. वहीं फैंस भी सोशल मीडिया पर इसको लेकर बातचीत करने लगे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News