Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर ने शेयर किया ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर, कल होगा बड़ा धमाका – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से एक्टर का नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. इसमें उनका एक दम ही डैशिंग लुक देखने के लिए मिल रहा है. इस पोस्टर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज का ऐलान किया गया है, जो कि कल यानी कि 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा.
साउथ सुपरस्टार रॉकिंग स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी यश की फिल्म के टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘टॉक्सिक’ के टीजर को शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की. एक्ट्रेस ने टीजर को ‘डायनामाइट’ बताया. इसके साथ ही आलिया ने पूरी स्टार कास्ट को टैग भी किया. यश की ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इसके साथ ही बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं. फराह ने कई बड़े सितारों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया है. वहीं इसके बाद फराह ने फिल्म डायरेक्शन में कदम रखा और ‘मैं हूं ना’ फिल्म को डायरेक्ट किया. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: BO Collection: Ikkis ने 8वें दिन कितना किया कलेक्शन? ‘धुरंधर’ की 35वें दिन भी नहीं थमी रफ्तार
वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 35वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 790.25 करोड़ पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1233 करोड़ पहुंच गया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 25.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 32.75 करोड़ पहुंच गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में जुड़े रहिए…
Kalki Koechlin Birthday: पॉपुलर एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन कल यानी 10 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. फैंस और एक्ट्रेस के चाहने वालों ने उन्हें बर्थडे विश करना शुरू कर दिया है. देखें फोटोज
शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से एक्टर का नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें वह खून से लथपथ नजर आ रहे हैं. इसमें उनका एक दम ही डैशिंग लुक देखने के लिए मिल रहा है. इस पोस्टर के साथ ही फिल्म के ट्रेलर रिलीज का ऐलान किया गया है, जो कि कल यानी कि 10 जनवरी को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/DTSBb4NDVlc/?igsh=bjB5ZjJxejB5bXd0

मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. ऐसे में उनके गुरू प्रियदर्शन ने उनकी फिल्म की तारीफ कर आदित्य को बधाई दी है. इस पर डायरेक्टर खुद भी इमोश्नल हो गए. बोला- “जब मैं कहीं का नहीं था, सिर्फ कुछ पेज लिखे हुए थे, तब आपने मुझ पर भरोसा किया.” पढ़िए पूरी खबर…
ऑस्कर्स 2026 से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ को ऑस्कर की दौड़ में शामिल किया गया है. आपको बता दें कि ये दोनों ही फिल्में 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में रही हैं और उसका निर्माण होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया गया है.

‘द राजा साब’ में एक्ट्रेस रिद्धी कुमार भी हैं, जो इस फिल्म के जरिए प्रभास के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं. ऐसे में फिल्म की रिलीज के बीच एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई तो ये स्कैम जैसा लगा. पढ़िए पूरी खबर.
Film Trending on Prime Video: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर एक फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और हर कोई इसकी जमकर तारीफ कर रहा है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में… पढ़ें पूरी खबर…
हिन्दी सिनेमा की सदाबहार ब्यूटी कही जाने वाली मधुबाला को एक बार इस एक्टर ने थप्पड़ जड़ दिया था, जिसके बाद मधुबाला और वह एक्टर सुर्खियों में आ गए. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस को किस शख्स ने मुगल-ए-आज़म के सेट पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था. पढ़िए पूरी खबर…
प्रियंका चोपड़ा की न्यू ईयर 2026 की अनसीन फोटोज सामने आई हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस के साथ उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है. वहीं इसके साथ ही निक जोनस के कॉन्सर्ट की वीडियोज भी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DTRgg2FEW9-/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स का दुबई में रीयूनियन हुआ. इस पार्टी के दौरान गौरव ने स्टेज से तान्या को नीचे जाने के लिए कहा. गौरव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे.

https://www.instagram.com/reel/DTQ1nESktgM/

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ऐसे में फिल्म थिएटर में आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है. पढ़िए लोगों का रिएक्शन.
एक्ट्रेस ‘खुशबू सुंदर’ ने अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ की तारीफ की है. अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए खुशबू ने कहा कि अक्षय खन्ना ने तो मानो सबका दिल जीत लिया हो. उनके शानदार अभिनय को देखकर उनके पिता विनोद खन्ना स्वर्ग से मुस्कुरा रहे होंगे.

Finally watched #dhurandhar To say i was blown away, would definitely be an understatement. Bravo to @AdityaDharFilms and the entire cast and crew. Every frame, every word, every moment turns into an inspiring movement. Clapped the loudest when you hear, "yeh naya hindustan… pic.twitter.com/cKqkvPB9ik
यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसी बीच फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास भी चर्चाओं में आ गई हैं. गीतू मोहनदास की तारीफ फिल्म के फेमस डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने भी की है. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/reel/DEjgBh9zHdc/

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप होने की खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर फैली खबरों ने ऑडियंस को भी हैरान कर दिया है. हालांकि अभी तक तारा और वीर ने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है. पढ़िए पूरी खबर

अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 25.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 32.75 करोड़ पहुंच गया है.
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 35वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म का कलेक्शन 790.25 करोड़ पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1233 करोड़ पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DRv9XPaDLcV/

वेदांग रैना और खुशी कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं. खबरें हैं कि दोनों का 2 साल पुराना रिश्ता टूट गया है. हालांकि अभी तक वेदांग और खुशी ने इस पर कोई बात नहीं की है. पढ़िए पूरी खबर
बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं. फराह ने कई बड़े सितारों के लिए डांस कोरियोग्राफ किया है. वहीं इसके बाद फराह ने फिल्म डायरेक्शन में कदम रखा और ‘मैं हूं ना’ फिल्म को डायरेक्ट किया. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

https://www.instagram.com/p/DSE_hgzEn9x/?img_index=1
यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज हो चुका है. रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी यश की फिल्म के टीजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘टॉक्सिक’ के टीजर को शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की. एक्ट्रेस ने टीजर को ‘डायनामाइट’ बताया.

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News