Entertainment News Live Updates 4th June: 4 जून यानी आज एंटरटेनमेंट जगत में काफी हलचल मची हुई है. टीवी से लेकर बॉलीवुड तक आज काफी बड़ी खबरें आ रही हैं. एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपने झूठ का खुलासा कर फंस गई हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग हो रही है तो वहीं आज सिनेमाघरों में राम चरण की पेद्दी रिलीज हो गई है. चलिए यहां एंटरटेनमेंट की सभी खबरों को जानते हैं.
शिल्पा शिंदे ने प्रोड्यूसर के खिलाफ लगाए थे झूठे आरोप
शिल्पा शिंदे ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर पहुंचकर एक कबूलनामा किया था. भाबी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी ने खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2016 में इस शो के मेकर संजय कोहली पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे. उनके इस खुलासे ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है. इसी के साथ एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. यहां तक कि कई यूजर्स और संगठनों ने शिल्पा शिंदे की गिरफ्तारी की भी मांग की है.
रामचरण पेद्दी हुई रिलीज
राम चरण की पिछले साल रिलीज हुई गेम चेंजर फ्लॉप साबित हुई थी. अब एक्टर अपनी मच अवेटेड फिल्म पेद्दी के साथ सिनेमाघरों में पहुंचे हैं. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है और उम्मीद की जा रही है कि राम चरण की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा देगी. पेद्दी में रामचरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं. वहीं पेद्दी की दुनियाभर में रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग हुई है. जिसके बाद लग रहा है कि ये रिलीज के पहले दिन बंपर ओपनिंग कर सकती है. फिलहाल फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिला है.
बंदर को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट
अनुराग कश्यप निर्देशित बंदर में बॉबी देओल ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद ये ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी संग कई अन्य कलाकारों ने भी अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में बॉबी की दमदार परफॉर्मेंस बताई जा रही है. बता दें कि बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
पेद्दी में राम चरण ने लीड रोल प्ले किया है. इस सपोर्ट्स एक्शन ड्रामा में जाह्नवी कपूर भी दमदार रोल में हैं. फिल्म के अन्य कलाकारों में बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा सहित कई स्टार्स शामिल हैं.
राम चरण की पेद्दी सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है. वहीं फिल्म के नॉर्थ इंडिया यानी हिंदी वर्जन में ठंडी ओपनिंग रहने के कयास लगाए जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म हिंदी में पहले दिन 2 से 3 करोड़ की ही ओपनिंग कर सकती है जो कि काफी निराशाजनक है
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.