—विज्ञापन—
Entertainment News in Hindi LIVE: सैयारा स्टार अहान पांडे आदित्य चोपड़ा के साथ अपना दूसरा प्रोजेक्ट साइन किया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अहान पांडे अली अब्बास जफर की एक्शन रोमांस फिल्म में नजर आने वाले हैं. वहीं दूसरी ओर भोजपुरी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसके साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जश्न मनाया है. बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय से लेकर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने सोशल मीडिया पर भारत की जीत पर खुशी जाहिर की.
यह भी पढ़ें: OG BO Collection Day 4: पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने 4 दिन में 200 करोड़ किए पार, Jolly LLB 3 कितनी पीछे?
‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. हर बार की तरह इस बार भी किच्चा सुदीप ही इस सीजन को होस्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही पवन कल्याण की OG ने 4 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अक्षय कुमार की Jolly LLB 3 ने 10 दिनों में अब तक 127 करोड़ की ही कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया की ऐसे ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर लेटेस्ट अपडेट्स समय पर मिलेंगी.
सैयारा स्टार अहान पांडे आदित्य चोपड़ा के साथ अपना दूसरा प्रोजेक्ट साइन किया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अहान पांडे अली अब्बास जफर की एक्शन रोमांस फिल्म में नजर आने वाले हैं. हालांकि अभी तक अहान और अली ने इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है.
https://www.instagram.com/p/DOik8EJiBS-/?img_index=1
बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल लाल किला मैदान में हो रही लव-कुश रामलीला में रावण का वध करेंगे. लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि जब बॉबी देओल को दशहरे पर रावण वध करने का आमंत्रण दिया गया तो उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ स्वीकार कर लिया.
https://www.instagram.com/p/DOvRgAijccY/?img_index=1
‘बिग बॉस 19’ में अवेज दरबार के एविक्शन के बाद एल्विश यादव ने भी वीडियो शेयर की है. एल्विश ने वीडियो में अवेज के एविक्शन को अनफेयर बताया है. सोशल मीडिया पर एल्विश का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Elvish Yadav ne apni insta story mein Awez ke eviction ko “unfair” bataya 😮Kya aap agree karte ho usse? 🔥#biggboss19 #elvishyadav #awezdarbar pic.twitter.com/OQUDfvfnEA
— Reality scoop (@reality_scoop_) September 29, 2025
Elvish Yadav ne apni insta story mein Awez ke eviction ko “unfair” bataya 😮Kya aap agree karte ho usse? 🔥#biggboss19 #elvishyadav #awezdarbar pic.twitter.com/OQUDfvfnEA
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं. इनमें नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, नीलम गिरी, तान्या मित्तल और जीशान कादरी शामिल हैं.
🚨 Nominated Contestants for this week ☆ Amaal Mallik☆ Nehal Chudasama ☆ Kunickka Sadanand ☆ Ashnoor Kaur☆ Neelam Giri☆ Pranit More☆ Tanya Mittal☆ Zeishan QuadriComments – who will EVICT?
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 28, 2025
🚨 Nominated Contestants for this week ☆ Amaal Mallik☆ Nehal Chudasama ☆ Kunickka Sadanand ☆ Ashnoor Kaur☆ Neelam Giri☆ Pranit More☆ Tanya Mittal☆ Zeishan QuadriComments – who will EVICT?
मशहूर सिंगर शिल्पा राव ने हाल ही में अपने लाइव शो में दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग को ट्रिब्यूट दिया है. शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/reel/DPIymFJDQXL/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0fe5ffc7-f17e-4a15-a09d-30fa71b88f7b
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. अब सिंगर की मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं. पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल ने अब वीडियो शेयर कर लोगों से अपील करते हुए कहा है कि RIP ना लिखें और इन अफवाहों को ना फैलाएं.
https://www.instagram.com/reel/DPIQQUHCfr3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=604e56c8-cc45-40e1-9a32-28e3da8bfcfa
ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने एडवांस बुकिंग में 8.11 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के अब तक 131527 टिकट बिक चुके हैं. वहीं समय के साथ ये आंकड़े और ज्यादा बढ़ सकते हैं.
https://www.instagram.com/p/DCeB1p7PVC6/?img_index=1
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फेम वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में वरुण के ड्राइवर की किसी दूसरे शख्स के साथ कहासुनी हो रही है. वरुण बीच में आकर दोनों के बीच सुलाह कराते नजर आ रहे हैं.
https://www.reddit.com/r/BollyBlindsNGossip/comments/1nskhj8/varunardo_and_his_driver_getting_into_some_minor/?utm_source=embedv2&utm_medium=post_embed&utm_content=whitespace&embed_host_url=https://hindi.news18.com/news/entertainment/viral-social-varun-dhawan-handled-situation-as-his-driver-abused-a-man-after-rash-driving-netizens-praised-actor-video-viral-ws-kl-9676455.html
भोजपुरी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत का आज 39वां जन्मदिन है. ‘प्रेमलीला’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके विक्रांत ‘बिग बॉस 10’ फेम भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति हैं. दोनों ने ‘बिग बॉस 10’ में ऑडियंस के सामने शादी की थी.
https://www.instagram.com/p/DPEIQE3gtPs/
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अवेज दरबार घर से एविक्ट हो गए हैं. अवेज के जाने से अभिषेक बजाज बुरी तरह टूट गए. वहीं अभिषेक बजाज का ग्रुप भी कमजोर पड़ गया है.
https://www.instagram.com/p/DPJgmpmCPXx/?hl=en
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in