Entertainment News LIVE: EMMY Awards में दिलजीत को मिला नॉमिनेशन, आलिया भट्ट ने दी सिंगर को बधाई – E24 Bollywood

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, मौनी रॉय, मुनमुन दत्ता, और पुरी जगन्नाथ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं, आज भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर की 96वीं जयंती है. इस मौके पर लता मंगेशकर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते दिख रहे हैं. इसके अलावा फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की बाइक का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
पवन कल्याण की फिल्म ‘They Call Him OG’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दिनों में 122 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ‘OG’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में शो के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगें. मनोरंजन जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ की फेमस ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। टीवी के अलावा मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं.

https://www.instagram.com/p/DPGOSzXjK3Y/?utm_source=ig_web_copy_link
अमेरिका में एक फेमस रैपर आइस क्यूब (Ice Cube) की टूर बस को कुछ प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Only in Portland… Ice Cube’s tour bus was set on fire outside his concert by Antifa Officials are reviewing footage — and yes, people actually think it may have been attacked because someone confused “ICE CUBE” with ICE agents 🤦‍♂️ pic.twitter.com/GTrfZjiuEa
तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ को रिलीए हुए एक साल हो गएस हैं. इस खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘देवरा 2’ को बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

It’s been one year since HAVOC struck the shores, trembling every coast… and the name the world remembers is #devara 🌊Be it the FEAR it unleashed or the LOVE it earned, the streets will never forget 🔥Now gear up for #devara2 ❤️‍🔥Man of Masses @tarak9999A #koratalasivapic.twitter.com/yi0fBsaImI
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने मदरहूड फीलिंग शेयर की है. उन्होंने पहले एक नेकलेस की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें MAMA लिखा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने सिंगर रिहाना की एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें रिहाना मदरहूड को सबसे मुश्किल काम बता रही हैं। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा इस साल जुलाई में एक बेटी के माता-पिता बने हैं.

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अवेज दरबार का सफर खत्म होने वाला है. बिग बॉस तक के अनुसार, अवेज दरबार आज घर से बेघर हो जाएंगे.

🚨 BREAKING! Awez Darbar has been EVICTED from #biggboss19 house.
‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में शो के बिग बॉस ओटीटी के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगें. इस दौरान कॉमेडियन हर्ष गुजराल और अभिषेक मल्हान कंटेस्टेंट्स पर तंज कसते नजर आएंगे.

https://www.instagram.com/p/DPEY4r_E-RR/?utm_source=ig_web_copy_link
पवन कल्याण की फिल्म ‘They Call Him OG’ को रिलीज हुए आज 3 दिन हो गए हैं. इसी के साथ ‘OG’ ने भारत में अब तक में कुल 122 करोड़ रुपये की कमाई की.

भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज 96वीं जयंती है. फिलहाल वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी फैंस के दिलों को राहत पहुंचाते हैं। इस मौके पर लता मंगेशकर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं.

भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयाँ देने वाली लोकप्रिय पार्श्व गायिका "भारत रत्न" लता मंगेशकर जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।लता जी का सरल, स्नेहपूर्ण और समर्पित व्यक्तित्व भारतीय संस्कृति एवं संगीत जगत के लिए अतुलनीय योगदान है।उनके मधुर स्वर सदैव गुंजायमान रहेंगे व… pic.twitter.com/QZTdpLQdjw
बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद अब वह नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ की शूटिंग कर रहे हैं. मालूम हो कि एक्टिंग से पहले रणबीर कपूर ने फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था.

https://www.instagram.com/p/DLbm5pzPUHl/?utm_source=ig_web_copy_link
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News