Entertainment News LIVE Updates: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए इन दिनों मुंबई आई हुई हैं। वह सोशल मीडिया पर उनकी शादी से जुड़े हर छोटे बड़े फंक्शन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। माता की चौकी और मेहंदी सेरेमनी के बाद अब एक्ट्रेस ने हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा खबर आ रही है कि फराह खान अपनी हिट फिल्मों में से एक फिल्म ‘मैं हूं ना’ के संभावित सीक्वल पर काम कर रही हैं, जिसे शाहरुख और गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत विकसित किया जा रहा है।
वहीं, आमिर खान के लाडले जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें शाहरुख खान भी शामिल हुए और उन्होंने आमिर के साथ पोज भी दिए। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर।
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार स्टारर फिल्म ‘विदमुयार्ची’ रिलीज हो गई है। यह मूवी लोगों को काफी पसंद भी आ रही है और अभी तक कुछ लोगों ने मूवी देखने के बाद इसके फर्स्ट हॉफ को बेहतरीन बताया है। साथ ही एक्टर के अभिनय की तारीफ भी की है।
एल्विश यादव इन दिनों टीवी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में दिखाई दे रहे हैं। अब इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें यूट्यूबर ने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया है। दरअसल, भारती शो में कहती हैं कि प्यार का महीना शुरू हो गया है, तो इस दौरान वह इस टॉपिक पर एल्विश से बात करते हैं और यूट्यूबर बताते हैं कि उनके पास एक स्पेशल वन हैं।
https://www.instagram.com/p/DFqL5bWyHaZ/
एक्टर पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद की बुधवार सुबह आर्थर रोड जेल में आइडेंटिफिकेशन परेड कराई गई। इस दौरान इस केस से जुड़े कई लोगों को जेल में पहचान करने के लिए बुलाया गया, जिसमें उनकी हाउस हेल्प एलियामा समेत कई लोग शामिल थे। यहां पर पढ़ें पूरी खबर।
जुनैद खान और खुशी कपूर की स्पेशल स्क्रीनिंग का मुंबई में आयोजन किया गया, जिसमें तीनों खान आमिर, सलमान और शाहरुख एक साथ दिखाई दिए। वहीं जूही चावला समेत अन्य स्टार्स भी इसका हिस्सा बने।
फराह खान अपनी हिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ के संभावित सीक्वल पर काम कर रही हैं, जिसे शाहरुख और गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत विकसित किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि शाहरुख इस विचार को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन फाइनल स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर भाई सिद्धार्थ की हल्दी सेरेमनी की कई फोटोज और वीडियो शेयर की हैं, जिसमें पूरी चोपड़ा फैमिली काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।