0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
Powered by :
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Follow Us
Entertainment Photograph: (Entertainment)
NTRNeel इस वक्त सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक बन चुकी है, जो इंडस्ट्री के दो बड़े नाम मैन ऑफ़ द मासेज NTR और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को एक साथ ला रही है. फिल्म का टीजर 19 मई को रिलीज होगा.
‘बिग बॉस 18’ फेम अविनाश मिश्रा ने मुंबई में अपना आशियाना खरीद लिया है. उन्हें अपने इस सपने को पूरा करने में 10 साल लगे. सोशल मीडिया पर उन्होंने गृह प्रवेश और सत्यनारायण पूजा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.
A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)
माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म ‘मां बहन’ का नया टीजर रिलीज हो गया है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये 4 जून को सीधे OTT पर रिलीज होगी. इसमें तृप्ति डिमरी, रवि किशन और धारणा दुर्गा भी हैं.
Dhak dhak ho raha hai? Tareekh note kar lo 🥰🗓️
Maa Behen, out 4 June, only on Netflix.@tripti_dimri23#DharnaDurga@ravikishann@vikramix@sureshtriveni78@Abundantia_Ent@PoojaTV#EeshaDanait#RaviTiwari@getkul#ArunodaySingh#ShardulBhardwaj@NetflixIndia#MaaBehenOnNetflixpic.twitter.com/9C5P6NSuq2
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला एक रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है. आरोपियों ने बड़े मुनाफे और प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 17.5 करोड़ों रुपये का इन्वेस्टमेंट कराया, लेकिन बाद में न तो वादा पूरा हुआ और न ही इन्वेस्टमेंट का पैसा वापस मिला.
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि बिजली का झटका लगने से एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है.
रणबीर कपूर ने उत्तर प्रदेश में स्थित रामनगरी अयोध्या में 2,134 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा है, जिसकी कीमत 3.31 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर एबी जॉर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है और लगातार बढ़ रही है.
मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार संग तलाक कंफर्म क दिया है. मौनी ने सूरज संग एक स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें बताया है कि बदलती प्राथमिकताओं के बीच उन्होंने आपसी समझ से अलग होने का फैसला किया है.
A post shared by mon (@imouniroy)
रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद ‘राजा शिवाजी’ का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 24.30 करोड़ रुपये हुआ है. वहीं, इस फिल्म का भारत में 14 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 76.95 करोड़ रुपये हो गया है.
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भारत और विदेशों में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा. इसकी वजह ये है कि विदेशों में इस फिल्म के अनकट वर्जन को भी फैंस देख सकेंगे. भारत में जहां ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है, तो वहीं विदेशों में ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
Stocks to Watch Today: बाजार में गिरावट के संकेत, Bajaj Finance और Adani Power समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
Wedding फंक्शन पर अमेजिंग Makeup Look क्रिएट करना चाहती हैं? तो फॉलो करें इन टिप्स को
Subscribe to our Newsletter!
इस लेख को साझा करें
यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे