Entertainment News LIVE Updates: संजय दत्त के घर पर शॉर्ट कपड़े नहीं पहन सकतीं अमीषा पटेल, बोलीं- मुझे सलवार-कमीज पहनना होता है – Jansatta

Entertainment News LIVE Updates 5 March 2025: अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ होली के मौके पर फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। एक्ट्रेस नयनतारा को फैंस लेडी सुपरस्टार कहकर बुलाते हैं अब उन्होंने एक पोस्ट करके मीडिया और दर्शकों दोनों से अपील की है कि वे उन्हें सिर्फ नयनतारा कहें, लेडी सुपरस्टार न कहें। नयनतारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मुझे जो सफलता मिली है उसके लिए मुझे खुशी है और मैं लोगों का धन्यवाद करती हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें लेडी सुपरस्टार नाम से पुकारा है जिसके लिए मैं आभारी हूं लेकिन में आपसे विनम्रता से अनुरोध करती हूं कि मुझे ये ना कहें बल्कि सिर्फ नयनतारा कहें। वहीं दूसरी तरफ अब्दू रोजिक के फैंस के लिए बुरी खबर है। कलर्स चैनल के शो लाफ्टर शेफ्स 2 में नजर आ रहे अब्दू रोजिक बीच में ही शो छोड़कर जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रमजान की वजह से वो ये शो बीच में छोड़ रहे हैं, बीच में ही घर की कमिटमेंट्स की वजह से उन्हें दुबई जाना पड़ेगा। देखना होगा कि अब्दू के जाने के बाद एल्विश यादव का नया पार्टनर कौन होगा।
तेलुगु सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने खुदकुशी की कोशिश की है। 2 दिन से उनके घर का दरवाजा बंद था, पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की तो दरवाजा तोड़ा गया जिसके बाद वो बिस्तर पर बेहोश मिलीं। उन्होंने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया था फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है।
यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका का बेटा जैद को लेकर खबर आ रही है कि उसे एक तरह की बीमारी है, जिसके कारण उसके पैरों पर असर पड़ रहा है। इस खबर से पूरा मलिक परिवार दुखी और परेशान है। कृतिका ने अपने व्लॉग में कहा है कि ये सब बद्दुआ का असर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का आज जन्मदिन है और इस मौके पर करीना कपूर खान ने उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए बधाई दी है। साथ ही उन्हें बेस्ट बॉय बताते हुए कहा है कि वो उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जमशेदपुर में कहा कि वो अब बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो बीजेपी से चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा, अभी क्लीयर नहीं बोल सकता।
कंगना रनौत कर्नाटक के कतील में स्थित दुर्गा परमेश्वरी मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने देवी मां की पूजा-अर्चना की और कंगना ने कापू के श्री हेल ​​मरियम्मा मंदिर में भी देवी का आशीर्वाद लिया।
https://www.instagram.com/p/DGz05QdRyXN/?igsh=QkFFWTA2V2xKOQ%3D%3D&img_index=1

अक्षय कुमार ने पोस्ट करके जानकारी दी है कि होली के मौके पर उनकी फिल्म नमस्ते लंदन दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
https://www.instagram.com/reel/DGzlNY3ty_5/?igsh=X2RWbkQzQUlZ

विक्की कौशल की फिल्म छावा हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। यह फिल्म तीसरे हफ्ते में 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने वाली है। अब यह विक्की की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और भारतीय फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट में आठवें नंबर पर है। छावा ने अब तक भारत में 472 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने खुलासा किया है कि पहले राम लीला प्रियंका को ऑफर हुई थी बाद में दीपिका ने उन्हें रिप्लेस कर लिया। फिर भी प्रियंका ने इस फिल्म में एक गाना किया था, यहां क्लिक करके जानें वजह।
तेलुगु सिंगर कल्पना राघवेंद्र ने खुदकुशी की कोशिश की है। दो दिन से उनके घर का दरवाजा बंद था, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो बेहोशी की हालत में बिस्तर पर वो मिलीं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
अब्दू रोजिक बीच में ही लाफ्टर शेफ्स 2 को अलविदा कहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रमजान की वजह से उन्हें दुबई अपने घर लौटना पड़ रहा है।
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा ने फैंस और मीडियावालों से गुजारिश की है कि उन्हें उनके नाम से बुलाएं लेडी सुपरस्टार ना कहें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News