Etah News: जैथरा, सड़कों में हो रहे गहरे गड्ढों ने दो लोगों की जान ले ली। सड़क पर गड्ढा बचाते हुए रोडवेज बस के चालक ने आँटो पर चढ़ा दी। इस ऑटो पर में सवार सात यात्रियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार दोपहर ऑटो जैथरा की ओर से धुमरी के लिए सवारियों को लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि गांव नगला वीरी के पास पहुंचा था कि वही सामने से आ रही बेवर डिपो की रोडवेज बस के चालक ने सड़क के गड्ढे को बचाया। इसी समय बस ऑटो से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया। इसमें सवार सात सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से घायल सात सवारियों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने गुलफाम सिंह (45) पुत्र दिवारी लाल निवासी परतापुर पटियाली कासगंज, मुख्तारी (60) पत्नी साकिर निवासी झूडा थाना जैथरा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। मृतका महिला के घरवालों ने बताया कि पटियाली में बीमार भाभी को देखकर गांव लौट रही थी। जानकारी पर एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय, सीओ सिटी कीर्तिका सिंह, एसएचओ नगर धर्मेन्द्र कुमार पंवार मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मामले में जानकारी ली。
जैथरा। हादसे में सताना पत्नी जुगेन्द्र सिंह, बेटा कृष्णा निवासी पुरसारी जैथरा, रेखा देवी पत्नी सुरेन्द्र निवासी सर्रा जैथरा, नंदकिशोर निवासी नगला चंदन जैथरा, चन्द्रपाल निवासी फगनौल जैथरा घायल हुए है। जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ बस में सवार महिला पूजा पत्नी उम्मेदपाल निवासी बुलंदशहर के भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक लगाने पर महिला भी घायल हुई है।
जैथरा। सड़क पर पहले से ही काफी गहरे गड्ढे थे और बारिश के बाद गहरे गड्ढे अब और जानलेवा हो गए है। आए दिन हादसे हो रहे है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर सड़कों में गहरे गड्ढे है। बस चालक ने बचाने के चक्कर में साइड में की और टेंपो से टकरा गई। एक दिन पहले भी हादसे में महिला की जान चली गई थी।
जैथरा। बीमार बेटी को देखने जाते समय ट्रक ने बाइकसवार दंपति को रौंद दिया। टक्कर लगने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पति गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।
थाना जैथरा के गांव नगला नानकार निवासी मोना देवी (45) शुक्रवार रात को पति रनवीर सिंह के साथ बाइक से बीमार बेटी को देखने जा रही थी। बताया जा रहा है कि गांव सर्रा के पास पहुंचे। वही पर ट्रक ने रौंद दिया। महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा है।
एटा/अलीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।
थाना बागवाला के गांव कीलरमऊ निवासी दीपक (26) पुत्र दलवीर सिंह मंडी में काम करता था। सुपरवाइजर बताया जा रहा है। शुक्रवार रात को काम करने के बाद बाइक से साथी के साथ गांव लौट रहे थे। गांव हिम्मतपुर के पास पहुंचे। वही पर कंटेनर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। साथी के भी चोट आई है। दूसरी तरफ थाना जसरथपुर के गांव महाराजपुर निवासी हरीश चन्द्र (42) पुत्र रामस्वरुप शुक्रवार रात को बाइक से घर लौट रहे थे। गांव में ही बाइकसवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हरीश चन्द्र की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है。
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play