Etah News: चार दिन बाद स्वास्थ्य विभाग को आई कार्रवाई की याद, सिर्फ दिया नोटिस – Hindustan

Etah News: बीते शुक्रवार को प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीटी रोड स्थित मैक्स हॉस्पिटल संचालक को नोटिस दिया है। पिछले चार दिनों तक स्वास्थ्य विभाग सिर्फ नोटिस की कार्रवाई कर सका है। बिना पंजीकरण होने के बाद भी विभाग इस तरह की ढीली कार्रवाई कर रहा है। अपंजीकृत नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा. सुधीर कुमार ने बताया कि सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर जीटी रोड स्थित मैक्स हॉस्पीटल में पहुंचकर जांच की है। जांच के दौरान हॉस्पिटल संचालक से मृत नवजात शिशु और प्रसूता के उपचार संबंधी अभिलेख मांगे गये है।

साक्ष्य न दे पाने के कारण संचालक को नोटिस दिया गया है। नोटिस में घटना से संबंधित अभिलेख, अस्पताल पंजीकरण संबंधी अभिलेख और कार्यरत चिकित्सक के संबंध में जानकारी मांगी गई है। तीन दिन में नोटिस का जबाव आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सात अगस्त को अस्पताल में प्रसव के उपरांत नवजात शिशु के मामले में परिजनों की ओर से कोई शिकायत पत्र नहीं दिया गया है। इसलिए अभी नोटिस देने की कार्रवाई की गई है। संचालक का जबाव संतोषजनक न होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।मंगलवार को टीम भेजकर मैक्स हॉस्पीटल की जांच करायी गई है। जांच के बाद टीम ने संचालक को नोटिस देने की कार्रवाई की गई है। नोटिस आने के बाद अग्रिम कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।-डा. राजेन्द्र प्रसाद, सीएमओ, एटा।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News