Etah News: दो अपंजीकृत क्लिनिकों पर छापा, नोटिस जारी – Hindustan

Etah News: स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम की ओर से औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। दो क्लीनिकों की जांच की गई। दोनों पर कोई कागज नहीं थे। बुधवार को एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार, प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह पुलिस बल के साथ कासगंज रोड स्थिति ओम क्लिनिक पर पर पहुंचे। यहां पर जांच पड़ताल की। मिरहची में डॉक्टर मीना ए लाल क्लिनिक पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दोनों ही क्लिनिकों के संचालक मौके पर उपस्थित पाए गए। वैधानिक दस्तावेज़ों एवं पंजीकरण की जांच करने पर दोनों क्लिनिक अपंजीकृत पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों क्लिनिक संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
चेतावनी देते हुए दोनों संचालकों को सात दिन के अंदर नोटिस का संतोषजनक जवाब एवं वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय सीमा में जवाब न देने या दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने की दशा में नियमानुसार सीलिंग एवं कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News