Etah News: मंगलवार को सुबह से दोपहर तक 100 से अधिक बार विद्युत ट्रिपिंग होने से मेडिकल कालेज में चिकित्सा सुविधाएं बाधित होती रहीं। मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत ट्रिपिंग से डिजीटल एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन नहीं हो सका। सुबह से दोपहर तक मेडिकल कालेज में उपचार कराने आने मरीजों को विद्युत ट्रिपिंग परेशानी का कारण बनी रही। विद्युत बार-बार जाने से रोगी पर्चा बनाने का कार्य प्रभावित होता रहा। इसके बाद आफलाइन रोगी पर्चा बनाने की शुरूआत हुई। पर्चा बनाने बाद मरीज ओपीडी में पहुंचे। जहां भी विद्युत के आने-जाने से अंधेरे के कारण चिकित्सीय परामर्श देने में अंधेरे के कारण दिक्कत हुई।
चिकित्सक के परामर्श पर सीटी स्कैन, डिजीटल एक्सरे ओर अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों को यहां भी दिक्कत सामने आयी। बार-बार बिजली आने से सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और डिजीटल एक्सरे मशीनों का संचालन बाधित हो गया। सुबह करीब 75 डिजीटल एक्सरे, 20 अल्ट्रासाउंड और 10 सीटी स्कैन मरीजों को हो सके। इसके बाद लगातार दोपहर तक विद्युत ट्रिपिंग जारी रहने से मरीजों को इन जांचों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा。
विद्युत ट्रिपिंग का असर मेडिकल कालेज में लगी लिफ्ट व्यवस्था पर भी देखा गया। छठवी फ्लोर तक भर्ती मरीज और उनके तीमारदार नीच से ऊपर जाने के लिए लिफ्ट का प्रयोग कर रहे थे। इसी दौरान बिजली जाने से वह लिफ्ट में फंस गए। ऐसा ही चिकित्सक, स्टाफ और अन्य लोगों के साथ हुआ। बार-बार लिफ्ट में फंसकर परेशान हुए मरीज एक बार तो लिफ्ट छोड़कर पैदल ही जीने से मरीज तक पहुंचते देखे गये।
बार-बार लगातार ट्रिपिंग होने से परेशान चिकित्सक, स्टाफ को वार्ड और ओपीडी में मोबाइल टार्च की रोशनी जलाकर मरीजों को जरूरी परामर्श देते हुए भी देखा गया। बार-बार बिजली जाने को लेकर वार्ड, ओपीडी में मौजूद चिकित्सक भी हैरान देखे गये। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि बार-बार बिजली क्यों जा रही है। हर 10 से 20 मिनट बाद विद्युत ट्रिपिंग ने सभी को परेशान करके रख दिया।
Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play