Etawah News: तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में मारी टक्कर, एक की हुई मौत दो घायल | News Track in Hindi – Newstrack

high speed loader hit bike one died and two injured in Bharthana Kotwali police station (social media)
Etawah News: भरथना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार से आ रहे लोडर में बाइक में टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक पर सवार सभी लोग नीचे गिर गए जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
इटावा में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताते चले कि मामला भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकेवर मार्ग स्थित मोढ़ादेव मंदिर के पास का है। यहां एक बाइक पर सवार होकर तीन दोस्त जा रहे थे तभी अचानक से तेज रफ्तार से आ रहा लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। लोडर की बाइक में टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सभी लोग जमीन पर गिर गए इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
लोडर की बाइक में टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार 25 साल के कन्हैया की मौत हो गई जबकि उनके साथ में मौजूद विशाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जबकि अन्य का स्थानीय चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा। घटना के बाद लोडर चालक मौके से लोडर को लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटना की जानकारी मिलते है परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया।
घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पूरे मामले को गंभीरता से लिया।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News