Faridabad News: यमुना किनारे 2 KM में बसी 10 अवैध कॉलोनियां, हजारों परिवार बेघर होने की कगार पर – Zee News

Haryana Bulldozer Action: यमुना किनारे 2 किलोमीटर में अवैध कॉलोनियों बनी हुई हैं. भूमाफियाओं की सक्रियता के चलते यहां काफी अवैध घर बन गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन शुरुआत से ही इस पर सख्ती करता और जागरूकता फैलाता, तो वे इतनी बड़ी आर्थिक हानि से बच सकते थे.
Trending Photos
Faridabad News: फरीदाबाद के बसंतपुर में यमुना किनारे 2 किलोमीटर के इलाके में अवैध कॉलोनियों बनी हुई हैं. प्रशासनिक नजरअंदाजी और भूमाफियाओं की सक्रियता के चलते यह क्षेत्र तेजी से आबाद हो गया. अब जब प्रशासन ने इसे डूब क्षेत्र घोषित करते हुए निर्माण पर रोक लगाई है, तो स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है.

अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई 
स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस इलाके में अब तक करीब 10 हजार मकान खड़े किए जा चुके हैं. इनमें कई मकान दो से 3 मंजिला हैं, जबकि कॉलोनियों में होटल, क्लीनिक, निजी स्कूल और धार्मिक स्थल भी संचालित हो रहे हैं. लोगों का आरोप है कि उन्हें भूमाफियाओं ने कम दाम पर प्लॉट देने का झांसा दिया और डूब क्षेत्र की जमीन 10 से 15 हजार रुपये प्रति वर्गगज के हिसाब से बेच डाली. इन कॉलोनियों में अधिकांश परिवार अन्य राज्यों से आए मध्यम वर्गीय लोग हैं, जिन्होंने अपने जीवनभर की बचत लगाकर मकान खड़े किए. अब प्रशासन द्वारा इन्हें अवैध करार देने से वे गहरे संकट में हैं.

प्रशासन पर आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन शुरुआत से ही इस पर सख्ती करता और जागरूकता फैलाता, तो वे इतनी बड़ी आर्थिक हानि से बच सकते थे. अब जबकि कॉलोनियां पूरी तरह बस चुकी हैं, तो कार्रवाई की तलवार लटकाई जा रही है. नागरिकों ने प्रशासन नगर निगम और पुलिस पर भूमाफियाओं से मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं. लोगों को डर है कि कहीं बसंतपुर भी खोरी गांव जैसी स्थिति में न पहुंच जाए. गौरतलब है कि 2 साल पहले अरावली क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर निगम ने खोरी गांव में बने हजारों अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

अब बसंतपुर में भी वैसी ही कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि यह क्षेत्र भी सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बसाया गया है. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने केवल कुछ इलाकों, जैसे शिव एंक्लेव पार्ट-2, पार्ट-3 और अजय नगर में ही वैध कनेक्शन दिए हैं. दूसरे जगहों पर भूमाफिया की मिलीभगत से बांस-बल्ली के सहारे अवैध रूप से बिजली पहुंचाई जा रही है. इसके एवज में लोगों से मनमानी रकम वसूली जा रही है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा के कई इलाकों में जलभराव, घरों की छत पर रहने पर मजबूर लोग
जल्द खाली करें मकान
नगर निगम ने बसंतपुर, अटल चौक, नूर चौक, शिव एंक्लेव और अजय नगर जैसे इलाकों में बने अवैध निर्माणों को लेकर नोटिस जारी किए हैं. भवन मालिकों को 5 दिनों के अंदर घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है. सार्वजनिक जगहं पर नोटिस चिपकाए गए हैं और मुनादी भी कराई गई है.
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News