Fatehpur News: ओवरटेक कर रहे डंफर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक की दबकर मौके पर दर्दनाक | News Track… – Newstrack

ओवरटेक कर रहे डंफर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, चालक की दबकर मौके पर दर्दनाक (Photo- Social Media)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में मोरम लादकर जा रहे डंफर ट्रक चालक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पलट जाने से उसके नीचे चालक की दब जाने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले के ललौली थाना क्षेत्र के शंकर पुरवा गांव के रहने वाले चंद्रपाल का 30 वर्षीय पुत्र राम बरन निषाद गांव के पास ही एकता बिक्री फील्ड में पल्लेदारी का काम करता था। रविवार के शाम 5 बजे वह खाली बैठा था तो ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर जौहरपुर गांव ईंट उतारने के लिए ट्रैक्टर ट्राली लेकर भेज दिया गया।
जौहरपुर गांव में ईंट उतारकर जब राम बरन निषाद वापस आ रहा था तभी शंकर पुरवा गांव के पास मोरम लादकर तेज रफ्तार में आ रहे डंफर ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया उसी समय सामने से ट्रक के आ जाने से डंफर ट्रक चालक ने ट्रैक्टर की और ट्रक को मोड़ दिया।
जिससे जोरदार टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पलट जाने से उसके नीचे दबकर चालक राम बरन निषाद ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक डंफर ट्रक छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस दौरान करीब आधा घंटा तक बाँदा सागर मार्ग जाम रहा।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर यमदूत बनकर दिन रात ओवरलोड ट्रकों के आवागमन होने से रोजाना सड़क हादसे में मौत हो रही है।जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है।
थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंफर ट्रक को चौकी में खड़ा करा दिया है।मृतक के परिजन के तहरीर पर आगे की कार्यवाही होगी।
This Quiz helps us to increase our knowledge

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News