Fatehpur News: फतेहपुर , संवाददाता। इकलौती बेटी के हक की संपत्ति हड़पने की नियत से गर्भवती महिला को ससुरालियों ने लाठी डंडो से पीट दिया। भूमि बिक्री करने,चार पहिया की डिमांड के साथ आए दिन प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।बिन्दकी नगर के मोहल्ला बाराती नगर निवासी सौरभ सोनकर की पत्नी आराधना सोनकर ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक वर्ष का पुत्र है और छह माह की गर्भवती है। बताया कि अपने माता पिता की इकलौती होने के कारण ससुरालियों द्वारा आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग रखी जाती थी।
मायका की भूमि बेंचकर गाड़ी खरीदने की बात पर विवाद होता था। पांच दिन पूर्व रात में विवाद खड़ा हो गया। पति, नंदोई, जेठानी, सास द्वारा उक्त भूमि बेंचने का दबाव बनाया जाने लगा। गाली गलौज करते हुए लाठी डंडो से मारा पीटा। साथ ही धमकाया कि मायका में फोन करके ले जाने की बात कही। अतिरिक्त दहेज मिलने के बाद ही रखने रखने को कहा। आरोप है कि पति का जेठानी से अवैध संबंध है, जिसके चलते पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने और एक वर्षीय पुत्र को वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाल दिनेश मिश्र ने बताया कि पति, नंदोई मनोज, जेठानी परमिला, कमल, सास मैना व बारातीलाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play