FB LIVE करते हुए शख्स ने 197 से 198 KMPH चलाई कार, डंपर से भिड़ा, मौके पर मौत – ABP News

राजस्थान के टोंक जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां सोशल मीडिया पर लाइक और दिखावे की चाहत ने एक परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया. टोंक में रफ्तार के शौक ने 41 साल के एक शख्स की जान ले ली. हैरान करने वाली बात यह है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 197 से 198 किलोमीटर प्रति घंटा थी. हादसे का लाइव वीडियो भी मृतक के फेसबुक अकाउंट पर रिकॉर्ड हुआ.
यह दिल दहला देने वाला हादसा टोंक के दूनी क्षेत्र में पोल्याडा के पास हाईवे पर हुआ. मृतक की पहचान मालपुरा के टोरडी निवासी 41 वर्षीय राजाराम जाट के रूप में हुई है. राजाराम अपनी कार से देवली से टोंक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कार चलाते हुए अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव वीडियो शुरू किया.
जयपुर में BJP का मुस्लिम दांव फेल, पूरे राजस्थान में क्या रहा हाल?
वीडियो में कैमरे का फोकस कार के स्पीड मीटर पर था. कार की रफ्तार 100, फिर 150 और 180 किलोमीटर प्रति घंटा के पार पहुंचती दिखाई दे रही थी. देखते ही देखते स्पीड करीब 198 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई. इसी दौरान तेज आवाज के साथ कार आगे खड़े एक डंपर में पीछे से जा घुसी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि राजाराम जाट की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
राजाराम को शायद अंदाजा नहीं था कि जिस फेसबुक लाइव के जरिए वह अपनी कार की रफ्तार रिकॉर्ड कर रहे थे, वही वीडियो उनकी जिंदगी का आखिरी वीडियो बन जाएगा.
करीब 198 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर चल रही कार के सामने अचानक कोई बाधा आने पर वाहन को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल हो जाता है. इस मामले में भी कार खड़े डंपर से इतनी तेज रफ्तार में टकराई कि राजाराम को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
गौरव अग्निहोत्री बीते एक साल से एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. गौरव को राजनीति, खेल, मनोरंजन और धर्म विज्ञान में विशेष रुचि रही है. गौरव का जन्म दिल्ली में हुआ है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में डिग्री प्राप्त की है. गौरव का सपना है कि वह आगे जाकर एंटरटेनमेंट फील्ड में अपनी एक अलग पहचान बनाएं. गौरव को क्रिकेट खेलने के साथ-साथ किताबें पढ़ने और मूवी देखने का शौक है. इसी के साथ गौरव किस्से-कहानियां भी लिखते हैं. 
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News