FIH प्रो लीग, IND Vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए FIH प्रो लीग के लंदन चरण के दूसरे मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। वहीं मिडफील्डर हार्दिक को इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
भारत ने शुरू में गोल खाने के बाद शानदार वापसी की और इसके बाद लगातार एक के बाद एक कुल 7 गोल कर दिए। भारत की तरफ से सुखजीत सिंह (20वें), हरमनप्रीत सिंह (26वें), हार्दिक सिंह (34वें), जुगराज सिंह (35वें), अभिषेक (41वें), राज कुमार पाल (44वें) और दिलप्रीत सिंह (54वें) ने गोल किए। मिडफील्डर हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच की शुरुआत बेहद तेज गति से हुई।
मनदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारत ने 90 सेकंड के भीतर ही पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। मगर भारत इसका फायदा नहीं उठा पाया और पाकिस्तान ने जवाबी हमला करते हुए 13वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर दिया। भारत ने वीडियो रेफरल लिया लेकिन फैसला उसके पक्ष में नहीं गया और पाकिस्तान के कप्तान अबू बकर महमूद ने ड्रैग-फ्लिक से गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
भारत ने हालांकि दूसरे क्वार्टर में अपने सटीक पास से मैच पर नियंत्रण हासिल कर लिया। पाकिस्तान को 18वें मिनट में उस समय झटका लगा जब अहमद नदीम के चेहरे पर उनके साथी खिलाड़ी अली गजनफर के एक पास से चोट लगी और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। भारत ने लगभग तुरंत ही इसका फायदा उठाया। पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत के जोरदार ड्रैग-फ्लिक शॉट को सुखजीत ने चतुराई से गोल में बदल दिया। इस तरह से भारत ने 20वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया।
भारतीय कप्तान ने छह मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके हाफ टाइम तक भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। भारत ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बरकरार रखा। उसे 34वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर के चलते पेनल्टी मिली, जिसे हार्दिक ने गोल में बदलकर स्कोर 3-1 कर दिया। वहीं  पाकिस्तान ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उसके प्रयासों को नाकाम कर दिया। भारत ने इसके बाद जवाबी हमला किया। भारत की ओर से दिलप्रीत ने सुखजीत के साथ शानदार तालमेल बिठाते हुए जुगराज को पास दिया, जिन्होंने 35वें मिनट में शानदार गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। भारत ने आक्रामक रवैया जारी रखा जिसका उसे तब फायदा मिला जब सुखजीत ने अभिषेक को पास दिया, जिन्होंने 41वें मिनट में दौड़ते हुए गोल दाग दिया।
भारत को तीसरे क्वार्टर के आखिर में लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर मिले। इनमें से एक पर राज कुमार पाल ने रिबाउंड पर गोल किया और टीम की बढ़त को 6-1 कर दिया। अंतिम क्वार्टर में भारत ने रक्षापंक्ति में अनुशासन बनाए रखा और साथ ही आक्रमण जारी रखा। दिलप्रीत ने 54वें मिनट में 7वां गोल करके FIH प्रो लीग में भारत की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी। पाकिस्तान को मैच के आखिर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह ने शानदार बचाव करके भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News