प्रधानमंत्री मोदी की ओर से मोटापे के खिलाफ अभियान चलाने के बाद जिसमें पीएम ने लोगों से अपने तेल की खपत में 10% की कटौती करने का अनुरोध किया था। हालांकि बड़ा सवाल ये भी है कि क्या सभी तेल और फैट शरीर के लिए हानिकारक होते हैं या कुछ फैट ऐसे भी हैं जिन्हें अगर सही मात्रा में खाया जाए तो वो सेहत के लिए अच्छा भी होता है। हालांकि एक्सपर्ट की राय है कि गुड फैट को संतुलित मात्र में अपने आहार का हिस्सा बनाने से शरीर के कोलेस्ट्रॉल बेहतर हो सकता है, दिल की धड़कन और शरीर के वजन के प्रबंधन में भी मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स की माने तो गुड फैट भी दो तरह के होते हैं। एक मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (एमयूएफए) और दूसरा पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (पीयूएफए)
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.