Friday OTT Release: Netflix से JioHotstar तक, इस शुक्रवार OTT पर कहां क्या नया आ रहा? – Asianet News Hindi

हर शुक्रवार की तरह इस बार भी सबसे बड़ा सवाल यही है — “वीकेंड पर क्या देखें?” तो जवाब तैयार है। 22 मई 2026 का OTT लाइनअप जबरदस्त होने वाला है। रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का रॉ और अनदेखा वर्जन जहां Netflix और JioHotstar पर रिलीज होगा, वहीं साचा बैरन कोहेन और रोसमंड पाइक की अनोखी जोड़ी ‘Ladies First’ में नजर आएगी। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा की कोर्टरूम थ्रिलर ‘System’, फैमिली रोम-कॉम ‘Madhuvidhu’ और क्राइम ड्रामा ‘Warrant’ भी दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं। यानी इस शुक्रवार हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ बड़ा आने वाला है।

OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार
Netflix और JioHotstar पर रिलीज हो रही ‘धुरंधर : रॉ एंड अनदेखा’ में थिएटर वर्जन से 3 मिनट ज्यादा फुटेज देखने को मिलेगा। फिल्म भारत के पहले बड़े जासूसी मिशन ‘मिशन धुरंधर’ पर आधारित है। कहानी में IB डायरेक्टर अजय सान्याल (आर. माधवन), जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) को पाकिस्तान के कराची में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की गैंग में घुसपैठ करने भेजते हैं। वहां वह हमजा अली मजार बनकर दुश्मनों के बीच अपनी जगह बनाता है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar OTT Release Twist : 2 प्लेटफॉर्म पर एक साथ आ रहा 'धुरंधर' का नया वर्जन! नोट करें तारीख

OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स
Netflix की कॉमेडी फिल्म ‘Ladies First’ में साचा बैरन कोहेन एक ऐसे शख्स बने हैं जो खुद को “लेडीज़ मैन” मानता है। लेकिन अचानक वह ऐसी दुनिया में पहुंच जाता है जहां महिलाओं का राज चलता है। उसे अपनी नई बॉस एलेक्स का सामना करना पड़ता है, जो उसकी पुरानी जिंदगी में उसकी सबसे कम पसंदीदा कर्मचारी थी। फिल्म में रोसमंड पाइक का दमदार रोल चर्चा में है।

OTT पर कहां देखें : अमेजन प्राइम वीडियो
Amazon Prime Video पर आने वाली फिल्म‘System’ एक कोर्टरूम थ्रिलर है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक महत्वाकांक्षी सरकारी वकील नेहा राजवंश का किरदार निभा रही हैं। वह कोर्ट स्टेनोग्राफर सारिका रावत के साथ मिलकर हाई-प्रोफाइल केस जीतने की कोशिश करती हैं। लेकिन धीरे-धीरे कई ऐसे राज सामने आते हैं जो उनकी जिंदगी बदल देते हैं।

OTT पर कहां देखें : सोनी लिव
SonyLIV की फैमिली रोम-कॉम ‘Madhuvidhu’ में अमृत राज और स्नेहा की लव स्टोरी दिखाई गई है। दोनों अलग धर्म से आते हैं और शादी के बाद परिवारों के दबाव का सामना करते हैं। फिल्म हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ रिश्तों की चुनौतियों को दिखाती है।
यह भी पढ़ें : Pushpa Impossible की सीधी-सादी मनवा का रियल अवतार उड़ा देगा होश, देखें PHOTOS

OTT पर कहां देखें : जी5
ZEE5 की क्राइम थ्रिलर ‘Warrant’ एक छोटे शहर के कॉन्स्टेबल की कहानी है, जो लगातार अपमान और दबाव झेलने के बाद बेहद खतरनाक बन जाता है। पुराने वारंट केस सुलझाते-सुलझाते वह सिस्टम का सबसे डरावना चेहरा बन जाता है। लेकिन एक हिरासत मौत उसकी जिंदगी पलट देती है।

OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स
Netflix पर रिलीज हो रही यह लाइव-एक्शन फिल्म बच्चों और फैमिली ऑडियंस के लिए खास है। गैबी अपनी जादुई डॉलहाउस को बचाने के मिशन पर निकलती है, जिसे एक अजीबोगरीब कैट लेडी चुरा लेती है।

OTT पर कहां देखें : Viki
Viki की कोरियन सीरीज ‘Fifties Professionals’ तीन ऐसे मिडिल एज पुरुषों की कहानी है जिन्हें सालों पहले एक द्वीप पर भेज दिया गया था। 10 साल बाद वे फिर अपने पुराने प्रोफेशनल स्किल्स का इस्तेमाल कर अपने साथ हुए खेल का सच खोजने निकलते हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News