Gajlaxmi Rajyog 2026: सालों बाद गुरु-शुक्र आएंगे एक साथ! 14 मई से चमकेगा इन लोगों का भाग्य – AajTak

Feedback
Gajlaxmi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों की चाल का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर गहरा पड़ता है. जब देवगुरु बृहस्पति और धन-संपत्ति के कारक शुक्र एक साथ एक खास स्थिति में आते हैं, तो गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है. साल 2026 में 14 मई के आसपास ऐसा बेहद खास और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में बहुत शुभ माना जा रहा है. माना जाता है कि यह योग व्यक्ति के जीवन में आर्थिक स्थिति सुधारने, रुके हुए काम पूरे करने और मान-सम्मान बढ़ाने की क्षमता रखता है. यही वजह है कि इसे भाग्य बदलने वाला योग भी कहा जाता है.
गजलक्ष्मी राजयोग क्या है?
ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति ज्ञान, भाग्य और विस्तार का कारक है, जबकि शुक्र सुख, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ शुभ स्थिति में आते हैं, तो जीवन में धन, सफलता और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बनते हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने की संभावना है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए व्यापार और करियर में बड़ा फायदा हो सकता है. नए सौदे और पार्टनरशिप से लाभ बढ़ सकता है. घर-परिवार में भी शुभ कार्यों के योग बन सकते हैं और विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सफलता और सम्मान लेकर आ सकता है. नौकरी में तरक्की के संकेत हैं और सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार और ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह योग काफी लाभकारी माना जा रहा है. संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है. पैतृक संपत्ति या निवेश से लाभ होने के संकेत हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.
अगर आपकी राशि इनमें नहीं है तो क्या करें?
ऐसा माना जाता है कि इस योग का लाभ हर कोई किसी न किसी रूप में पा सकता है. कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं:
शुक्रवार को लक्ष्मी माता की पूजा करें और सफेद मिठाई या मिश्री का भोग लगाएं
गुरुवार को पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें
घर में साफ-सफाई रखें और धन रखने की जगह को व्यवस्थित रखें
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News